Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

फ्रांस के राष्ट्रपति ने New Caledonia की स्थिति पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई

May 15, 2024

फ्रांस के राष्ट्रपति ने New Caledonia की स्थिति पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई

पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने फ्रांसीसी प्रशांत क्षेत्र न्यू कैलेडोनिया के मौजूदा हालात पर चर्चा करने के लिए शीर्ष मंत्रियों की बैठक बुलाई है। मैक्रों के कार्यालय ने यह जानकारी दी। विशेष रक्षा एवं सुरक्षा परिषद की बैठकों में आमतौर पर मैक्रों और चुनिंदा पदाधिकारी ही भाग लेते हैं,

जिसमें प्रधानमंत्री गेब्रियल अटाल और रक्षा, आंतरिक, अर्थव्यवस्था व विदेशी मामलों के मंत्री शामिल हैं। न्यू कैलेडोनिया में संवैधानिक सुधार को लेकर हुई हिंसा के बीच बुधवार को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। न्यू कैलेडोनिया में लंबे समय से स्वतंत्रता की मांग उठ रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें