Site icon Dainik Savera Times

पेरिस में फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने चीनी उप राष्ट्रपति हान चंग से मुलाकात की

26 जुलाई की दोपहर को, राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विशेष प्रतिनिधि और उपराष्ट्रपति हान चंग, जिन्हें पेरिस ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए फ्रांस आमंत्रित किया गया था, ने पेरिस के एलिसी पैलेस में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ सौहार्दपूर्ण बातचीत की। हान चंग ने कहा कि पेरिस ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किये जाने पर उन्हें बड़ी खुशी हुई और वह पेरिस ओलंपिक खेलों की शानदार और सुचारू सफलता की कामना करते हैं।

उन्होंने कहा कि गत मई में, राष्ट्रपति शी चिनफिंग की फ्रांस की राजकीय यात्रा पूरी तरह से सफल रही, जो चीन-फ्रांस मित्रता की विशिष्टता और उच्च स्तर को प्रदर्शित करती है और चीन- यूरोपीय संघ संबंधों के स्थिर विकास और विश्व शांति एवं स्थिरता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मुलाकात में मैक्रों ने हान चंग का स्वागत करते हुए कहा कि मई में उन्होंने राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ मैत्रीपूर्ण बातचीत की। राष्ट्रपति शी की फ्रांस यात्रा बहुत सफल रही। उस दिन, हान चंग ने इंडोनेशिया, ज़िबूटी, लीबिया, ब्रिटेन, नीदरलैंड आदि देशों के नेताओं के साथ भी मित्रवत बातचीत की।

 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version