Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने इस्तीफा दिया

January 9, 2024

फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने इस्तीफा दिया

पेरिस। फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने दो साल से भी कम समय के कार्यकाल के बाद सोमवार को पद छोड़ दिया। वह इस पद पर रहने वाली दूसरी महिला हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, एलिजाबेथ बोर्न ने मई 2022 में पदभार संभाला था। उनका इस्तीफा इस साल के अंत में होने वाले यूरोपीय चुनावों से पहले राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा बड़े फेरबदल किए जाने की अटकलों के बीच आया है। मैक्रों ने एक बयान में कहा कि एलिजाबेथ ने अपने कार्यकाल के दौरान ‘साहस, प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प‘ दिखाया। एलिजाबेथ बोर्न का उत्तराधिकारी कौन होगा, इस पर पिफलहाल कोई स्पष्टता नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें