Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

जनवरी से फरवरी तक चीन के वाहन उत्पादन और बिक्री पिछले साल से क्रमशः 8.1 और 11.1 प्रतिशत बढ़ी

March 12, 2024

जनवरी से फरवरी तक चीन के वाहन उत्पादन और बिक्री पिछले साल से क्रमशः 8.1 और 11.1 प्रतिशत बढ़ी

चाइना ऑटोमोबाइल संघ द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से फरवरी तक चीन का ऑटोमोबाइल उत्पादन और बिक्री क्रमशः 39 लाख 19 हजार और 40 लाख 26 हजार वाहनों तक पहुंच गई, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में क्रमशः 8.1 प्रतिशत और 11.1 प्रतिशत की वृद्धि है।

आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी से फरवरी तक चीन की नई ऊर्जा वाहन उत्पादन और बिक्री 12 लाख 52 हजार और 12 लाख 7 हजार वाहनों तक पहुंच गई, जो पिछले साल जनवरी से फरवरी से क्रमशः 28.2 फीसदी और 29.4 फीसदी बढ़ी है और जिसका बाजार हिस्सेदारी 30 प्रतिशत है।

चाइना ऑटोमोबाइल संघ के उप महासचिव छन श्ह्वा ने कहा कि देश में नीतियों के और अधिक परिशोधन और कार्यान्वयन के साथ-साथ, ऑटोमोबाइल उद्योग के स्थिर और सकारात्मक विकास की प्रवृत्ति को मजबूत करने और विस्तारित करने में मदद होगा, उद्यमों की नवाचार शक्ति को प्रोत्साहित किया जाएगा और ऑटोमोबाइल उद्योग के उच्च-गुणवत्ता वाले विकास को लगातार बढ़ावा दिया जाएगा। 

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें