Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

वसंत से सर्दियों तक, शिनच्यांग के विभिन्न आकर्षण को करें महसूस

April 4, 2024

वसंत से सर्दियों तक, शिनच्यांग के विभिन्न आकर्षण को करें महसूस

अद्वितीय प्राकृतिक परिदृश्य, बहु-जातीय संस्कृति, उच्च गुणवत्ता वाले फल व सब्जियां और विशेष व स्वादिष्ट खाना घरेलू और विदेशी पर्यटकों को शिनच्यांग की ओर आकर्षित करते हैं। शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश के संस्कृति और पर्यटन विभाग के अनुसार, वर्ष 2023 में पूरे शिनच्यांग में 26.5 करोड़ घरेलू और विदेशी पर्यटक आए हैं, जो एक रिकॉर्ड ऊंचाई है। चीन के उत्तर-पश्चिम में स्थित शिनच्यांग, समृद्ध प्राकृतिक परिदृश्य और अद्वितीय सांस्कृतिक परंपराओं वाला एक बहु-जातीय क्षेत्र है।

वसंत से सर्दियों तक, शिनच्यांग में चार सीज़नों की अपनी विशेषताएं हैं और प्रत्येक सीज़न में अलग-अलग सर्वोत्तम पर्यटक आकर्षण और गतिविधियां होती हैं, जिससे शिनच्यांग में पर्यटकों को पूरे वर्ष सुंदर दृश्यों और समृद्ध अनुभवों का आनंद लेने की अनुमति मिलती है।

शिनच्यांग में वसंत फूलों का सीज़न है। हर वसंत में सभी प्रकार के फूल खिलते हैं, जो शिनच्यांग की धरती पर शानदार रंग लाते हैं। वसंत ऋतु में, पर्यटक बर्फ पिघलने के बाद आश्चर्यजनक दृश्यों का आनंद लेने के लिए शिनच्यांग में तियानशान पर्वत पर जा सकते हैं। वहीं, शिनच्यांग में इली ग्रासलैंड और सेलिमु झील आदि बड़ी संख्या में घास के मैदान और झीलें हैं। वसंत ऋतु इन जगहों के लिये सबसे खूबसूरत सीज़न भी होता है। पर्यटक प्रकृति की शांति और सुंदरता को महसूस करने के लिए फूलों से भरी घास के मैदान पर घोड़ों की सवारी कर सकते हैं, पिकनिक मना सकते हैं और झील के किनारे टहल सकते हैं।

शिनच्यांग में ग्रीष्म ऋतु सबसे गर्म सीज़न है, लेकिन यह शिनच्यांग में घूमने के लिए सबसे अच्छे मौसमों में से एक है। शिनच्यांग में कनास झील, तियानशान पर्वत और तियानची झील समेत कई ऊंचे पहाड़ और घाटियां हैं। गर्मियों के दौरान ये स्थान पर्यटकों के लिये बहुत लोकप्रिय होते हैं। चीनी-विदेशी पर्यटक शीतल पहाड़ी हवा का अनुभव करने के लिए झील में नाव चला सकते हैं व मछली पकड़ सकते हैं और पहाड़ों में पैदल यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा, ग्रीष्म ऋतु शिनच्यांग में स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेने का भी एक अच्छा समय है। पर्यटक प्रामाणिक शिनच्यांग व्यंजनों जैसे भुना हुआ साबुत मेमना और हाथ से बने चावल का स्वाद ले सकते हैं।

शिनच्यांग में शरद ऋतु सबसे खूबसूरत सीज़नों में से एक है। इस सीज़न में प्रकृति के वैभव और रंगारंग शोभा अपनी पीक पर आते हैं। शिनच्यांग में लाल पत्ती देखने के लिये बहुत ज्यादा आकर्षण रखते हैं, जैसे कनास झील के आसपास होंगशान पर्वत और तियानशान पर्वत में लाल पत्ती घाटी। पर्यटक इन स्थानों पर शरद ऋतु के रंगीन पत्तों का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा, शरद ऋतु शिनच्यांग में अंगूर महोत्सव, अनार महोत्सव आदि विभिन्न लोक गतिविधियों का आयोजन करने का भी मौसम ही है। पर्यटक इन गतिविधियों में भाग ले सकते हैं और शिनच्यांग के अद्वितीय बहु-जातीय संस्कृति का अनुभव कर सकते हैं।

शिनच्यांग में सर्दी सबसे ठंडा सीज़न है, लेकिन यह स्कीइंग और हॉट स्प्रिंग्स का आनंद करने के लिए भी सबसे उपयुक्त सीज़न भी है। शिनच्यांग में उरुमकी में तियानशान स्की रिज़ॉर्ट और अल्ताई में बेइशान स्की रिज़ॉर्ट आदि कई प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट हैं। शिनच्यांग में शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के साथ, अधिक से अधिक लोग बर्फ के खेलों का आनंद लेने और स्थानीय बर्फ संस्कृति का अनुभव करने के लिए शिनच्यांग की यात्रा कर रहे हैं। इसके अलावा, शिनच्यांग में कई हॉट स्प्रिंग रिसॉर्ट हैं, जैसे कनास हॉट स्प्रिंग रिज़ॉर्ट और यिनिंग हॉट स्प्रिंग रिज़ॉर्ट। सफेद बर्फ के आसपास, पर्यटक हॉट स्प्रिंग्स का आनंद लेते हैं। सुंदर दृश्य देखने और अपने शरीर व दिमाग को आराम देने के साथ, यह उनके लिये शीतकालीन यात्रा में सबसे खुशी की बात बनी है।

संक्षेप में, शिनच्यांग में पर्यटन का चारों सीज़नों में अपना अनूठा आकर्षण है। वसंत में “फूलों का समुद्र”, गर्मियों में पहाड़ों व झीलें में शीतल झोका, शरद ऋतु में लाल पत्ते और सर्दियों में शीतकालीन खेल व हॉट स्प्रिंग्स, प्रत्येक सीज़न में शिनच्यांग में पर्यटकों के लिए अलग-अलग आश्चर्य व अनुभव लेकर आते हैं। चाहे कोई प्राकृतिक दृश्यों को पसंद करता हो या सांस्कृतिक अन्वेषण को, शिनच्यांग घूमने लायक जगह है। शिनच्यांग में साल भर दृश्य भिन्न-भिन्न रहते हैं और स्थानीय मेहमाननवाज़ लोग घरेलू और विदेशी पर्यटकों का स्वागत करते हैं। 

 (साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें