Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जी20 के 20वें शिखर सम्मेलन घोषणा को भारी बहुमत से अपनाया गया

November 23, 2025

जी20 के 20वें शिखर सम्मेलन घोषणा को भारी बहुमत से अपनाया गया

इंटरनेशनल डेस्क : स्थानीय समयानुसार 22 नवंबर को, दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति मटामेला सिरिल रामफोसा ने घोषणा की कि जी20 के 20वें शिखर सम्मेलन घोषणा को ज़्यादातर सदस्य देशों ने अपना लिया है।
राष्ट्रपति रामफोसा ने कहा कि अमेरिका के विरोध के बावजूद, इस घोषणा को अपनाना जी20 के सदस्य देशों के आम चुनौतियों से निपटने और एकजुटता व सहयोग को बढ़ाने के दृढ़ निश्चय को दिखाता है।
जी20 के 20वें शिखर सम्मेलन घोषणा के मुख्य भाग ये हैं कि सदस्य देशों ने जलवायु परिवर्तन से निपटने की ज़रूरत को पहचाना है और वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा स्थापित क्षमता को तीन गुना की वृद्धि करने की कोशिशों को समर्थन व्यक्त किया।

ऋण संबंधी मुद्दे के बारे में, सदस्य देशों ने ऋण समाधान तंत्र के कार्यान्वयन को मजबूत करने और विकासशील देशों के उच्च ऋण दबाव को कम करने की प्रतिबद्धता जताई। समावेशी विकास क्षेत्र में, सदस्य देशों ने व्यापक विकास को बढ़ाने, औद्योगिक अतिरिक्त मूल्य में वृद्धि करने और महत्वपूर्ण खनिज संसाधन निष्पक्ष रूप से प्राप्त करने पर ज़ोर दिया। बहुपक्षीय सहयोग क्षेत्र में, सदस्य देशों ने बहुपक्षवाद के प्रति प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि की और सभी देशों को आम वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिये मिलकर काम करने की अपील की।

ये भी पढ़ें : ईपीएफ खाताधारकों के लिए अच्छी खबर, वित्त वर्ष 2025-26 में 8.25% ब्याज मिलेगा

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें