Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

G20 शिखर सम्मेलन के घोषणा पत्र ने चीन का पक्ष प्रतिबिंबित किया :चीनी विदेश मंत्रालय

September 11, 2023

G20 शिखर सम्मेलन के घोषणा पत्र ने चीन का पक्ष प्रतिबिंबित किया :चीनी विदेश मंत्रालय

 

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने सोमवार को नियमित प्रेस वार्ता में नई दिल्ली में आयोजित जी 20 शिखर सम्मेलन की उपलब्धियों की चर्चा में कहा कि इस शिखर सम्मेलन में जारी घोषणा पत्र ने चीन का पक्ष प्रतिबिंबित किया है। उन्होंने कहा कि जी 20 शिखर सम्मेलन के दौरान चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग ने जी 20 सहयोग पर चीन के विचार और पक्ष पर प्रकाश डाला और विभिन्न पक्षों से एकजुट होकर सहयोग करने की प्रारंभिक आकांक्षा का पालन कर शांति व विकास की युंगातर जिम्मेदारी उठाते हुए वैश्विक आर्थिक बहाली ,खुलेपन ,सहयोग और निरंतर विकास बढ़ाने की वकालत की ।

इस शिखर सम्मेलन में जारी घोषणा पत्र ने चीन के पक्ष दर्शाये हैं । घोषणा पत्र में विश्व को जी 20 द्वारा मिलकर वैश्विक चुनौतियों का निपटारा कर वैश्विक आर्थिक बहाली व वैश्विक विकास बढ़ाने का सकारात्मक संकेत भेजा गया है ।
माओ निंग ने बताया कि चीन हमेशा जी 20 कार्य को महत्व देता है और सक्रियता से इस का समर्थन करता है । चीन के पक्ष में जी 20 को एकजुट होकर सहयोग करने से वैश्विक अर्थव्यवस्था व विकास में विभिन्न चुनौतियों से निबटना चाहिए । चीन ने रचनात्मक भूमिका निभायी और विकासशील देशों की चिंताओं पर ध्यान देते हुए विश्व के समान विकास संबंधी कई उपलब्धियां हासिल कराने का समर्थन किया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें