Site icon Dainik Savera Times

जी20ः विमान में तकनीकी खराबी हुई दूर, दो दिन बाद रवाना हुए कनाडाई प्रधानमंत्री

नई दिल्लीः कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और उनका प्रतिनिधिमंडल मंगलवार अपराह्न राष्ट्रीय राजधानी से रवाना हो सकता है क्योंकि उनके विमान में आई तकनीकी खराबी को दूर कर दिया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि विमान को उड़ान भरने के लिए मंजूरी प्रदान कर दी गई है। ट्रूडो और उनके प्रतिनिधिमंडल को रविवार को संपन्न हुए जी20 शिखर सम्मेलन के बाद दिल्ली से रवाना होना था लेकिन विमान में तकनीकी खराबी के कारण वह यहां फंस गए। बयान के मुताबिक, ”विमान में आई तकनीकी खराबी को दूर कर दिया गया है। विमान को उड़ान भरने के लिए मं‍जूरी दे दी गई है। कनाडाई प्रतिनिधिमंडल आज (मंगलवार) अपराह्न रवाना हो सकता है।” प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को कहा था कि कनाडाई सशस्त्र बल प्रतिनिधिमंडल को स्वदेश लाने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं।

Exit mobile version