Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

जी7 राष्ट्रों ने वैश्विक तनाव के बावजूद मजबूत ऊर्जा व खाद्य आपूíत श्रृंखला का समर्थन किया

October 29, 2023

जी7 राष्ट्रों ने वैश्विक तनाव के बावजूद मजबूत ऊर्जा व खाद्य आपूíत श्रृंखला का समर्थन किया
 टोक्यो: जी7 सदस्य देशों के व्यापार और आíथक मामलों के अधिकारियों ने वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद ऊर्जा व खाद्य जैसी जरूरी चीजों की आपूíत श्रृंखला को सुचारू रूप से जारी रखने को सुनिश्चित करने के लिए साथ मिलकर काम करने के अपने संकल्प को रविवार को दोहराया। एक संयुक्त बयान में अधिकारियों ने कहा, सदस्य देशों ने अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने व उसे सुरक्षा प्रदान करने और कानूनी नियमों के आधार पर मुक्त व निष्पक्ष व्यापार प्रणाली बनाए रखने का वादा किया। पश्चिमी शहर ओसाका में दो दिवसीय सम्मेलन की सहमेजबानी करने वाली जापान की विदेश मंत्री योको कामीकावा ने रूस-यूक्रेन युद्ध और इजराइल-हमास जंग को मजबूत ऊर्जा व खाद्य आपूíत के लिए नया खतरा करार दिया।
बैठक की समाप्ति के बाद लोकतंत्र, समावेश और मानवाधिकार पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, हम सदस्य राष्ट्र बढ़ती अनिश्चितताओं के बीच जिम्मेदारियों के महत्वपूर्ण मूल्यों को साझा करते हैंविकसित राष्ट्रों के बीच कंप्यूटर चिप्स के साथ-साथ लिथियम जैसे जरूरी खनिज की आपूíत बरकरार रखने को लेकर चिंताएं  लगातार बढ़ रही हैं क्योंकि इन दिनों विद्युत वाहनों और हरित ऊर्जा के लिए इनकी मांग को देखते हुए ये चीजें बहुत जरूरी हो गईं हैं।जी7 देशों में अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और ब्रिटेन हैं। इस दो दिवसीय बैठक में यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, चिली, भारत, इंडोनेशिया और केन्या को हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें