Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस देश में गैंगवार, ट्रक ड्राइवरों के दो गुटों में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग; भारतीय मूल के तीन गिरफ्तार

December 13, 2025

इस देश में गैंगवार, ट्रक ड्राइवरों के दो गुटों में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग; भारतीय मूल के तीन गिरफ्तार

इंटरनेशनल डेस्क। कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में हुई एक फायरिंग की घटना में पुलिस ने भारतीय मूल के तीन ट्रक ड्राइवरों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 7 अक्टूबर की रात करीब 10:45 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, मैकवीन ड्राइव और कैसलमोर रोड के बीच स्थित एक पार्किंग में दो समूहों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। बताया जा रहा है कि पहले दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट हुई, लेकिन बाद में मामला इतना बिगड़ गया कि दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। इस फायरिंग में एक व्यक्ति को गोली लग गई, जिसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना का वीडियो भी कनाडा पुलिस ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।

जांच के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और इसमें शामिल लोगों की पहचान की गई। जांच के दौरान तीन संदिग्धों के नाम सामने आए। 20 नवंबर को पुलिस ने इनके खिलाफ वारंट जारी कर तलाश शुरू की और बाद में तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

 

आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की पहचान मनजोत भट्टी, नवजोत भट्टी और अमनजोत भट्टी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में एक चौथा आरोपी भी शामिल है, जो फिलहाल फरार है। उसकी तलाश अभी जारी है।

किन आरोपों में हुई गिरफ्तारी
कनाडा पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों पर अवैध रूप से हथियार रखने, हथियार छिपाकर ले जाने, भरी हुई प्रतिबंधित बंदूक रखने और लापरवाही से गोली चलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को इस बात की जानकारी थी कि जिस ट्रक में वे सवार थे, उसमें बंदूक मौजूद थी, इसके बावजूद वे उसमें बैठे रहे।

कोर्ट से मिली जमानत
गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को ब्रैम्पटन की ओंटारियो कोर्ट में पेश किया गया। आरोपियों ने कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों को जमानत पर रिहा कर दिया।

चौथे आरोपी की तलाश जारी
पुलिस का कहना है कि इस मामले में शामिल चौथे संदिग्ध की तलाश लगातार की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें