Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

ग्वाटेमाला में गैंगवार की वजह से बिगड़े हालात, राष्ट्रपति ने 30 दिनों के लिए घोषित की इमरजेंसी

January 19, 2026

ग्वाटेमाला में गैंगवार की वजह से बिगड़े हालात, राष्ट्रपति ने 30 दिनों के लिए घोषित की इमरजेंसी

इंटरनेशनल डेस्क। ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति बर्नार्डो अरेवालो ने पूरे देश में 30 दिनों के लिए आपातकाल की घोषणा कर दी है। यह कदम तब उठाया गया जब राजधानी ग्वाटेमाला सिटी और आसपास के इलाकों में गैंग्स के हिंसक हमले हुए, जिसमें 7 पुलिसकर्मी मारे गए।  शनिवार की रात, अपराधी गैंग्स ने 3 मैक्सिमम सिक्योरिटी जेलों पर कब्जा कर लिया। जेल कर्मचारियों और गार्डों को बंदी बनाया गया। कुल 46 गार्ड और कर्मचारी बंधक बने। इस विरोध की वजह थी कि जेल प्रशासन ने कुछ कैद गैंग लीडरों की सुविधाएं रोक दी थीं।

रविवार को सैकड़ों दंगा-रोधी पुलिसकर्मी ने एस्कुइंटला जेल (राजधानी से 76 किमी दूर) में छापा मारा। वहां के 9 बंधकों को सुरक्षित रिहा करा गया। बाकी 2 जेलों पर भी बाद में पुलिस ने नियंत्रण कर लिया और कुल 46 बंधकों को मुक्त कराया गया।

ग्वाटेमाला सिटी में पुलिस पर हुए हमले
जेलों पर नियंत्रण लौटने के तुरंत बाद, राजधानी में पुलिस पर हमला हुआ। गृह मंत्री मार्को एंटोनियो विलेडा ने बताया कि इस हमले में 7 पुलिसकर्मी मारे गए और 10 घायल हुए। पुलिस ने 7 संदिग्धों को गिरफ्तार, 2 राइफलें और 2 वाहन जब्त किए।

राष्ट्रपति ने 3 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित
 राष्ट्रपति अरेवालो ने कहा कि कैदियों ने जेलों में दंगा किया और यह सरकार को डराने की कोशिश थी। उन्होंने इसे सुरक्षा नीतियों की सफलता का संकेत बताया। 3 दिनों का राष्ट्रीय शोक भी घोषित किया गया।

गृह मंत्री ने कहा कि सरकार अपराधियों के सामने नहीं झुकेगी और किसी से सौदा नहीं करेगी। तनाव को देखते हुए, शिक्षा मंत्रालय ने सोमवार 19 जनवरी को सभी स्कूलों में कक्षाएं स्थगित कर दी। पुलिस ने जेलों में गार्ड बढ़ाए और सेना के साथ गश्त बढ़ाई।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें