Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

गौतम अदाणी के खिलाफ खत्म हो सकते है अमेरिका में चल रहे केस! क्या है पूरा मामला? जानें

May 15, 2026

गौतम अदाणी के खिलाफ खत्म हो सकते है अमेरिका में चल रहे केस! क्या है पूरा मामला? जानें

Gautam Adani: अमेरिका में अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी के खिलाफ लगे धोखाधड़ी के आरोप जल्द ही खत्म हो सकते हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने इस मामले को सुलझाने और केस को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस तरह से पिछले एक साल से जारी कानूनी विवाद खत्म हो सकता है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिकी लीगल डिपार्टमेंट (न्याय विभाग) इसी हफ्ते अदाणी के खिलाफ लगे आरोपों को वापस लिए जाने की घोषणा कर सकता है। अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) भी गौतम अदाणी और अन्य के खिलाफ नागरिक धोखाधड़ी (सिविल फ्रॉड) के मामले को निपटाने की तैयारी कर रहा है। यह मामला नवंबर 2024 में शुरू किया गया था।

हालांकि, अदाणी ग्रुप शुरुआत से इन आरोपों का खंडन करता रहा है। इन मामलों के अंत से अंतरराष्ट्रीय पूंजी बाजार अदाणी ग्रुप के लिए फिर से खुल जाएंगे, जिससे ग्रुप को अपनी योजनाओं को विस्तार देने के लिए आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि अमेरिकी लीगल डिपार्टमेंट देश के बाहर घटित घटनाक्रम से संबंधित मामले में आरोपों को खत्म करने की प्रक्रिया को अपना सकता है। लेकिन, SEC के प्रस्ताव में केस को निपटाने के लिए जुर्माने के प्रावधान को शामिल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतें, जानें कितना महंगा हुआ ईंधन

सामने नहीं आया ऑफिशियल बयान
हालांकि अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय ने इस मामले में कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया है। वहीं, SEC और अदाणी ग्रुप के प्रवक्ता ने भी इस मामले में कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है।

अदाणी पर लगा था ये आरोप
बता दें कि अटॉर्नी कार्यालय की तरफ से अदाणी और उनके सहयोगियों पर इंडिया में सौर ऊर्जा कॉन्ट्रैक्ट लेने के लिए 250 मिलियन डॉलर की रिश्वतखोरी का आरोप लगाया गया था। आरोप था कि अमेरिकी निवेशकों से इस बात को छिपाया गया था। हालांकि, अदाणी ग्रुप ने इस बात को सिरे से खारिज किया है। वहीं, इस मामले में अदाणी और उनके भतीजे सागर समेत कोई भी आरोपी अमेरिकी कोर्ट में पेश नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें- Rashifal: किसे होगा धनलाभ तो किसके हाथ लगेगी सफलता? जानें 12 राशियों का राशिफल

आवश्यक क्षेत्राधिकार की कमी
इस क्रम में अदाणी ग्रुप ने दस्तावेजों के माध्यम से SEC से फ्रॉड केस खारिज करने की मांग की थी, क्योंकि अमेरिकी रेग्युलेटर के पास आवश्यक क्षेत्राधिकार की कमी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें