Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

गौतम अदाणी की एक डील से केन्या में मचा हंगामा, हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने अडानी समूह के खिलाफ किया प्रदर्शन

September 11, 2024

गौतम अदाणी की एक डील से केन्या में मचा हंगामा, हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने अडानी समूह के खिलाफ किया प्रदर्शन

नैरोबी: केन्या के हवाई अड्डा प्राधिकरण के कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार रात से शुरू हुई, जिसके कारण कई उड़ानों में देरी हुयी। हवाई अड्डे पर फंसे यात्रियों की लंबी कतारें देखी गयी। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी कर्मचारियों के बीच झड़प हुयी।

अदाणी ग्रुप को मिला था बड़ा ऑर्डर
सरकार ने कहा है कि अदाणी ग्रुप के साथ निर्माण और संचालन समझौते के तहत जोमो केन्याटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नवीनीकरण किया जाएगा और एक अतिरिक्त रनवे एवं टर्मिनल का निर्माण किया जाएगा. समझौते के तहत समूह 30 वर्षों तक हवाई अड्डे का संचालन करेगा.

केन्या में हुआ डील का विरोध
‘केन्या एयरपोर्ट वर्कर्स यूनियन’ ने हड़ताल की घोषणा की और आरोप लगाया कि इस समझौते से लोगों के रोजगार जाएंगे और जिनकी नौकरियां बची रहेंगी उन पर ‘‘सेवा की बेहद खराब नियम एवं शर्तें’’ लगाई जाएंगी.

हड़ताल से सर्विस हुई प्रभावित
नैरोबी में सेवा देने वाली विमानन कंपनी ‘केन्या एयरवेज’ ने घोषणा की कि हवाई अड्डे पर जारी हड़ताल के कारण विमानों के परिचालन में देरी होगी और संभवत: परिचालन रद्द करना पड़ेगा. पिछले सप्ताह हवाई अड्डा कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी, लेकिन सरकार के साथ वार्ता लंबित रहने के कारण उन्होंने हड़ताल वापस ले ली थी.

पिछले सप्ताह स्थानीय मीडिया आउटलेट्स की खबर के अनुसार, हवाई अड्डा अधिकारियों के साथ अज्ञात लोगों को वहां आसपास घूमते देखा गया, जिनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं. इससे इस बात की चिंता बढ़ गई कि भारतीय कंपनी के अधिकारी इस समझौते के लिए तैयार हैं. सोमवार को उच्च न्यायालय ने ‘लॉ सोसायटी’ और केन्या मानवाधिकार आयोग द्वारा दायर मामले की सुनवाई होने तक समझौते के क्रियान्वयन पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें