Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

जर्मन उद्यम केंद्र की महाप्रबंधक ने चीन की विकास उपलब्धियों की प्रशंसा की

January 4, 2024

जर्मन उद्यम केंद्र की महाप्रबंधक ने चीन की विकास उपलब्धियों की प्रशंसा की

जर्मनी की केर्स्टिन कैहलर 20 वर्षों से अधिक समय से चीन में रह रही हैं। हाल ही में उन्होंने चीनी समाचार पत्र “चाइना डेली” को दिए एक साक्षात्कार में चीन की विकास उपलब्धियों की भरपूर प्रशंसा की। वह इसका श्रेय नए ज्ञान, नए विचारों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के प्रति चीन के खुलेपन को देती हैं।

केर्स्टिन कैहलर ने कहा कि यदि चीनी लोगों में नई प्रौद्योगिकियों को अपनाने की क्षमता और व्यावहारिक भावना नहीं होती, तो यह देश उतना मजबूत नहीं होता जितना अभी है।

पूर्वी चीन के शानतोंग प्रांत के छिंगताओ शहर में रहने और काम करने के सात वर्षों के दौरान, कैहलर ने पर्यावरण संरक्षण के बारे में चीन की बढ़ती जागरूकता और सतत् विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के दृढ़ संकल्प को देखा। उन्होंने कहा कि छिंगताओ पश्चिमी तट नव क्षेत्र के विकास में पारिस्थितिक सभ्यता के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

छिंगताओ में जर्मन उद्यम केंद्र की महाप्रबंधक के रूप में केर्स्टिन कैहलर चीनी और जर्मन उद्यमों के बीच संचार पुल बनाने के लिए टीम का नेतृत्व करती हैं। वे अपने स्थानीय संसाधन नेटवर्क को साझा करके केंद्र में बसी जर्मन कंपनियों और विदेशी निवेश वाले उद्यमों को व्यावहारिक सहायता प्रदान करते हैं। साथ ही, वे जर्मन बाज़ार की खोज में रुचि रखने वाली चीनी कंपनियों को भी सहायता प्रदान करते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें