Site icon Dainik Savera Times

जिनेवा “वैश्विक शासन मित्र समूह” ने AI विकास संगोष्ठी आयोजित की

Global Governance Friends Group

Global Governance Friends Group

China News: जिनेवा स्थित “वैश्विक शासन मित्र समूह” ने 7 जुलाई को जिनेवा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में “AI भलाई एवं समावेशी विकास संगोष्ठी” आयोजित की। चीन के उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ली लछेंग ने संगोष्ठी में चीन की AI विकास उपलब्धियों का परिचय देते हुए कहा कि AI का वैश्विक शासन मजबूत अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की मांग करता है। सभी पक्षों को नवाचार सहयोग गहरा करना चाहिए, सह-शासन सुदृढ़ करना चाहिए, बुद्धिमत्ता लाभांश की पूर्ण रिहाई सुनिश्चित करनी चाहिए, और मिलकर एक बेहतर बुद्धिमान युग का निर्माण करना चाहिए।

जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय और स्विट्जरलैंड के अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों में स्थित चीनी स्थायी प्रतिनिधि च्या कुईद ने कहा कि AI की भलाई एवं समावेशी विकास के लिए जन-केंद्रितता, खुले सहयोग और बहुपक्षवाद पर कायम रहना आवश्यक है। चीन सभी पक्षों के साथ मिलकर AI को लाभकारी, सुरक्षित और निष्पक्ष दिशा में विकसित करने, वैश्विक शासन के सुधार में अधिक योगदान देने को तैयार है।

कजाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री ज़ास्लान मादियेव, पाकिस्तान के सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार मंत्री शाज़ा फातिमा ख्वाजा, रूस के उप विदेश मंत्री अलेक्जेंडर अलीमोव, संयुक्त राष्ट्र की डिजिटल एवं उभरती प्रौद्योगिकियों के विशेष दूत अमनदीप सिंह गिल, तथा अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ, संयुक्त राष्ट्र प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, विश्व बौद्धिक संपदा संगठन, विश्व स्वास्थ्य संगठन, साउथ सेंटर आदि के प्रमुखों, तथा जाम्बिया, केन्या, गाम्बिया, मालदीव आदि देशों के जिनेवा स्थित स्थायी प्रतिनिधियों, चीनी एवं विदेशी थिंक-टैंक विद्वानों ने संगोष्ठी में संबोधन दिया। जिबूती, थाईलैंड, बेलारूस आदि “वैश्विक शासन मित्र समूह” के सदस्य देशों के मंत्रियों या स्थायी प्रतिनिधियों, तथा अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस आदि देशों तथा अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के अधिकारियों सहित 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

संगोष्ठी में सभी पक्षों ने इस बात पर जोर दिया कि AI की भलाई एवं समावेशी विकास को बढ़ाने के लिए एकजुटता एवं सहयोग को मजबूत किया जाना चाहिए। उन्होंने यह विचार व्यक्त किया कि “वैश्विक शासन मित्र समूह” ने प्रथम AI शासन वैश्विक संवाद और AI मानव-कल्याण वैश्विक शिखर सम्मेलन के दौरान इस संगोष्ठी का आयोजन करके AI वैश्विक शासन में सकारात्मक योगदान दिया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version