Site icon Dainik Savera Times

जर्मन CEO ने चीन की व्यावसायिक क्षमता की सराहना की

कोस्टा काराकोलिडिस सिम्पेलकैंप (छिंगताओ) मशीनरी इक्विपमेंट कंपनी लिमिटेड के सीईओ हैं। हाल ही में उन्होंने चीनी अख़बार “चाइना डेली” को दिए एक इन्टरव्यू में कहा कि चीन एक बड़ी आबादी वाला देश है और इसके बाजार का आकार लगातार बढ़ रहा है। यहां उन्हें व्यापार के तमाम अवसर और संभावनाएं दिखती हैं।
पहली बार चीन आने से लेकर पूर्वी चीन के शानतोंग प्रांत के छिंगताओ शहर में रहने तक, कोस्टा ने पिछले दो दशकों में चीन के समाज और उद्योग में हुए बड़े बदलावों पर बात की। उन्होंने कहा कि चीन के बुनियादी ढांचे के निर्माण की गति दुनिया को आश्चर्यचकित करती है और इसके वैज्ञानिक और तकनीकी विकास ने बड़ी उपलब्धियां भी हासिल की हैं।
सिम्पेलकैंप (छिंगताओ) की विकास योजना के बारे में बात करते हुए कोस्टा ने कहा कि कंपनी परियोजना के चौथे चरण को लांच करने वाली है और स्थानीय उत्पादन हासिल करने की योजना बना रही है। यह योजना चीनी विनिर्माण के उच्च तकनीक विनिर्माण की ओर परिवर्तन और उन्नयन को भी दर्शाता है।
कोस्टा का मानना ​​है कि चीन नवाचार और अवसरों से भरा देश है। उनका कहना है कि “यदि आपकी कंपनी विकास करना चाहती है, उत्पादकता बढ़ाना चाहती है और संभावित बाज़ारों का विस्तार करना चाहती है, तो उसे चीन आना चाहिए।”
(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version