Site icon Dainik Savera Times

जर्मन उद्यमी ने चीनी बाजार में नवाचार क्षमताओं की प्रशंसा की

फिलहाल जर्मन ऑटो पार्ट्स निर्माता जीएफ़ ग्रुप के निदेशक मंडल के सदस्य पीटर लेह्र ने सिन्ह्वा समाचार एजेंसी के साथ एक इंटरव्यू स्वीकार किया। इसके अवसर पर उन्होंने कहा कि वे नवाचार के मामले में चीनी बाजार के तेजी से विकास से बहुत प्रसन्न हैं। साथ ही, चीन की नवाचार गति जीएफ़ ग्रुप को विकास और सुधार जारी रखने में मदद करती है। पीटर लेह्र ने कहा कि जीएफ़ ग्रुप ने 1980 के दशक में ही चीन में अपना कारोबार शुरू कर दिया था।

चीनी बाजार के निरंतर विकास के संदर्भ में, जीएफ़ ग्रुप ने अपनी तकनीकी ताकत और स्थानीयकरण रणनीति पर आधारित करके अपने चीनी भागीदारों की नवाचार गति के साथ सफलतापूर्वक तालमेल बनाए रखा है। पीटर लेह्र ने आगे कहा कि जैसे-जैसे चीन की अर्थव्यवस्था लगातार विकसित हो रही है, जीएफ़ ग्रुप को चीनी बाजार में व्यापार विस्तार के अधिक अवसर भी दिख रहे हैं। जीएफ़ ग्रुप चीन में निवेश बढ़ाना जारी रखेगा, जिसमें अनुसंधान एवं विकास और नई प्रौद्योगिकियों के स्थानीय उत्पादन जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

पीटर लेह्र ने कहा कि चीन ने परिवहन क्षेत्र के स्वचालन और सतत् विकास के दिशा में बढ़ाने में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके विचार में स्वचालित ड्राइविंग तकनीक वैश्विक परिवहन क्षेत्र में अनुसंधान और विकास का एक प्रमुख विषय है। साथ ही, जीएफ़ ग्रुप और चीनी ग्राहकों के सहयोग में भी इस पर फोकस किया जा रहा है।

(रमेश शर्मा)

Exit mobile version