Site icon Dainik Savera Times

डसेलडोर्फ में “चाइना इन स्प्रिंग” वैश्विक संवाद का जर्मन सत्र आयोजित

German Session of the “China in Spring”

German Session of the “China in Spring”

इंटरनेशनल डेस्क: स्थानीय समयानुसार 17 मार्च को जर्मनी के उत्तरी राइन-वेस्टफेलिया की राजधानी डसेलडोर्फ में “चाइना इन स्प्रिंग: चीन का विकास और वैश्विक अवसर” विषय पर एक वैश्विक संवाद का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संयुक्त रूप से आयोजन चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और डसेलडोर्फ स्थित चीन के महावाणिज्य दूतावास द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जर्मनी के राजनीतिक, व्यापारिक, शैक्षणिक और मीडिया जगत के 100 से अधिक अतिथियों ने भाग लेकर चीन के विकास और वैश्विक सहयोग के अवसरों पर विचार-विमर्श किया।

सीपीसी केंद्रीय समिति के प्रचार विभाग के उपमंत्री और चाइना मीडिया ग्रुप के महानिदेशक शन हाइश्योंग ने वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधन दिया। इस अवसर पर डसेलडोर्फ में चीन के महावाणिज्यदूत यू योंग, नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया राज्य संसद के प्रथम उपाध्यक्ष श्मेल्ज़र और एसेन शहर के प्रथम उपमहापौर जैकब सहित कई प्रमुख हस्तियाँ उपस्थित रहीं और अपने विचार साझा किए।

अपने वीडियो संदेश में शन हाइश्योंग ने कहा कि इस वर्ष चीन में आयोजित एनपीसी और सीपीपीसीसी के दो सत्रों के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने उच्च स्तरीय खुलेपन को और विस्तार देने, वैश्विक बाज़ारों की व्यापक खोज करने तथा अंतरराष्ट्रीय आर्थिक चक्र के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि यह चीन के इस स्पष्ट और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है कि देश के खुलेपन के द्वार भविष्य में और अधिक व्यापक रूप से खुलते रहेंगे।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version