Site icon Dainik Savera Times

Germany Hospital Fire: हैम्बर्ग के अस्पताल में भीषण लगी आग, 3 मरीजों की हुई मौत, दर्जनों घायल

Germany Hospital Fire: हैम्बर्ग : जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में बीती रात एक अस्पताल में भीषण आग लगने से तीन मरीजों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग झुलस गए। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह हादसा शहर के “मैरीन क्रैंकेनहाउस” अस्पताल में हुआ, जहां आग इमारत के भूतल पर स्थित जेरिएट्रिक वार्ड के एक कमरे से शुरू हुई और तेजी से ऊपर की मंजिलों तक फैल गई।

-बड़ी संख्या में मरीज और स्टाफ थे मौजूद

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के समय इमारत में बड़ी संख्या में मरीज और स्टाफ मौजूद था। धुएं ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दम घुटने और जलने के कारण अधिकांश घायलों की हालत बिगड़ी। फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल मोर्चा संभाला और लगभग 20 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया।

-हैम्बर्ग के अग्निशमन विभाग ने बताया कि

घटना में कुल 52 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 16 को गंभीर चोटें आई हैं और 36 को मामूली चोट लगी है। घायलों को पास के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और स्थानीय प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। यह हादसा एक बार फिर अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा उपायों की समीक्षा की आवश्यकता की ओर इशारा करता है। स्थानीय नागरिकों और पीड़ितों के परिजनों में इस दुर्घटना को लेकर भारी चिंता और आक्रोश देखा गया है।

Exit mobile version