Giorgia Meloni : संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भारत की भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में चल रहे संघर्षों और युद्धों को सुलझाने में अहम भूमिका निभा सकता है। मेलोनी ने न्यूयॉर्क में आयोजित इस वैश्विक सभा में भारत की भूमिका को विशेष रूप से सराहा, और कहा, “मुझे लगता है कि भारत इस दिशा में बहुत महत्वपूर्ण किरदार अदा कर सकता है।”
टेलीफोनिक बातचीत का जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच हाल ही में हुई टेलीफोनिक बातचीत का भी उन्होंने जिक्र किया। इस बातचीत में दोनों नेताओं ने दुनिया और क्षेत्रीय मुद्दों पर गहरी चर्चा की, खासकर यूक्रेन में चल रहे युद्ध को शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुद्दे पर भारत के समर्थन का विश्वास दिलाया था और कहा था कि भारत वैश्विक शांति के लिए हर संभव प्रयास करेगा।
भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में कदम
प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने दोनों देशों के बीच रिश्तों को और मजबूत करने का संकल्प लिया। हाल में हुई बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने भारत और इटली के बीच रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। यह साझेदारी विभिन्न क्षेत्रों में काम करेगी, जिनमें निवेश, रक्षा, सुरक्षा, विज्ञान, अंतरिक्ष, शिक्षा, और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई शामिल हैं।
साथ ही, भारत और इटली ने 2025-29 के लिए एक जॉइंट स्ट्रैटेजिक एक्शन प्लान पर सहमति जताई है, जिसे दोनों देशों के आपसी रिश्तों को और मजबूती देने के लिए लागू किया जाएगा। प्रधानमंत्री मेलोनी ने यूरोपीय संघ (EU) के साथ भारत के एक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने का समर्थन भी जताया, जो दोनों पक्षों के व्यापार और उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद साबित होगा।
पीएम मोदी को जन्मदिन पर बधाई
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर उन्हें ट्विटर (X) पर शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने लिखा था, “भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिन की बधाई। उनकी ताकत, दृढ़ संकल्प और करोड़ों लोगों का नेतृत्व करने की काबिलियत प्रेरणादायक है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और ऊर्जा की कामना करती हूं ताकि वे भारत को उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाएं और हमारे देशों के बीच रिश्तों को और मजबूत करें।”
मेष: दिन शुभ रहेगा...