Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

California में पार्टी के दौरान गोलीबारी में लड़की की मौत, पांच घायल

May 7, 2023

California में पार्टी के दौरान गोलीबारी में लड़की की मौत, पांच घायल

चिको (अमेरिका) : अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में एक कॉलेज परिसर के पास आयोजित पार्टी में शनिवार तड़के हुई गोलीबारी में 17 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रमुख बिली ऑलड्रिज ने कहा कि गोलीबारी की घटना के बारे अधिकारियों को तड़के करीब साढ़े तीन बजे सूचना मिली। उन्होंने पाया कि चिको में एक इमारत में स्थित अपार्टमेंट में छह लोगों को गोली लगी है। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से एक किशोरी की मौत हो गई।

ऑलड्रिज ने कहा कि 21 और 19 साल के दो युवक तथा 17 साल की एक किशोरी अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है। पुलिस प्रमुख के मुताबिक, 18 और 20 वर्ष के दो अन्य युवकों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने कहा कि गोलीबारी की घटना के बाद आसपास के इलाके के लोगों को कोई खतरा नहीं है। हालांकि, अधिकारियों ने हमलावर को लेकर कोई सूचना जारी नहीं की है। ऑलड्रिज ने बताया कि पुलिस को गोलीबारी की घटना के करीब 30 मिनट पहले इसी स्थान पर फोन करके बुलाया गया था और उसने हथियार लहराने के संदेह में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें