Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

शांति निर्माण में विकास को दें प्राथमिकता : China

January 27, 2023

शांति निर्माण में विकास को दें प्राथमिकता : China

संयुक्त राष्ट्र स्थित चीन के स्थायी प्रतिनिधि चांग चुनने 26 जनवरी को सुरक्षा परिषद के शांति निर्माण पर खुली बहस में भाषण दिया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि शांति निर्माण कार्य में विकास को प्राथमिकता देने पर कायम रहना चाहिए। चांग चुन ने कहा कि शांति निर्माण स्थायी शांति हासिल करने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, और वह मौजूदा स्थिति में और भी महत्वपूर्ण व प्रमुख है।उन्होंने कहा कि शांति निर्माण के कार्य में विकास को प्राथमिकता देने पर कायम रहना चाहिए। कई देशों के लिए, विकास विभिन्न चुनौतियों का मूलभूत समाधान है।

शांति के निर्माण में विकास को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, संसाधनों का प्रयोग मुख्य रूप से गरीबी उन्मूलन, जन-जीवन की गारंटी, सार्वभौमिक शिक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में किया जाना चाहिए, और साथ ही औद्योगीकरण, कृषि और बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण का समर्थन करना चाहिए।

विकसित देशों को आधिकारिक विकास सहायता और जलवायु वित्त पोषण पर अपनी प्रतिबद्धताओं को ईमानदारी से पूरा करना चाहिए और ऐतिहासिक ऋणों की भरपाई करनी चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों को अपनी उचित जिम्मेदारियों को पूरा करना चाहिए, शांति निर्माण कार्य में गहराई से भाग लेना चाहिए। चांग चुन ने कहा कि शांति निर्माण के कार्य में जन-केंद्रित दृष्टि कोण का पालन करना चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन और शांति निर्माण कार्य में “संयुक्त राष्ट्र चार्टर” के मूल उद्देश्य को बनाए रखते हुए जन-केंद्रित अवधारणा का पालन करना चाहिए, और सभी देशों के लोगों के हितों की रक्षा करने, लोगों की भलाई करने, लोगों के बेहतर जीवन की खोज करने का समर्थन करने को संघर्ष के लक्ष्य के रूप में बनाया जाना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र के शांति निर्माण कार्य में संबंधित देशों की संप्रभुता और नेतृत्व अधिकार का पूरी तरह से सम्मान करना चाहिए, अपनी राष्ट्रीय परिस्थितियों के अनुरूप विकास के रास्ते की खोज करने में उनका समर्थन करना चाहिए और विशेष रूप से सभी देशों के विकास के लिए अनुकूल परिस्थितियों और अंतरराष्ट्रीय वातावरण तैयार करना चाहिए।

चांग चुनने कहा कि शांति निर्माण के कार्य में क्षमता का अच्छा निर्माण करना चाहिए। संघर्ष के बाद के देश गंभीर संकट में हैं, और अकेले बाहरी “रक्त संचार” पर निर्भर करना मुश्किल है। “रक्त संचार” से “रक्त उत्पादन” के संक्रमण को हासिल करना आवश्यक है।सभी पहलुओं में क्षमता निर्माण को मजबूत करना सबसे जरूरी है। चांग चुन ने कहा कि चीन व्यावहारिक कार्यों के साथ शांति निर्माण के कार्य का समर्थन करना जारी रखेगा और स्थायी शांति की प्राप्ति में योगदान देगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें