Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

“वैश्विक विकास पहल” विश्व गरीबी में कमी के लिए महत्वपूर्ण हैः बोत्सवाना अधिकारी

March 10, 2023

“वैश्विक विकास पहल” विश्व गरीबी में कमी के लिए महत्वपूर्ण हैः बोत्सवाना अधिकारी

इस वर्ष चीनी राष्ट्रीय दो सत्रों में “वैश्विक विकास पहलों को लागू करना” फिर से “सरकारी कार्य रिपोर्ट” में लिखा गया। चीन हमेशा वैश्विक विकास में योगदानकर्ता रहा है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा अत्यधिक मान्यता प्राप्त है। बोत्सवाना गणराज्य के उद्यमिता मंत्रालय की प्रबंधक केनीलवे शेरोन तल्हाको के विचार में चीन द्वारा प्रस्तुत “वैश्विक विकास पहल” एक बहुत अच्छी पहल है, जो बहुत प्रगतिशील और दूरदर्शी हैं। यह पहल सहयोग और साझेदारी के लिए एक तंत्र है, जो व्यापार संवर्धन, दवाओं का समान वितरण, गरीबी उन्मूलन आदि के संदर्भ में है। यह बहुत प्रेरणादायक है, बोत्सवाना चीन की कुछ नीतियां सीख सकता है।

तल्हाको ने कहा कि चीन की उपलब्धियां प्रभावशाली हैं, विशेष तौर पर चीन ने सतत विकास के लिए संयुक्त राष्ट्र 2030 एजेंडा के प्रासंगिक गरीबी में कमी के लक्ष्यों को निर्धारित समय से पहले पूरा किया, लगभग 77 करोड़ ग्रामीण लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। दुनिया के सबसे बड़े विकासशील देश के रूप में, गरीबी कम करने में चीन का संचित अनुभव दुनिया के अन्य क्षेत्रों में गरीबी कम करने के लिए उपयोगी प्रेरणा प्रदान करता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें