Site icon Dainik Savera Times

वैश्विक शासन पर मित्र समूह स्थापित

Global Governance Established

Global Governance Established

इंटरनेशनल डेस्क: संयुक्त राष्ट्र संघ स्थित चीनी प्रतिनिधिमंडल ने 9 दिसंबर को न्यूयॉर्क स्थित यूएन मुख्यालय में वैश्विक शासन पर मित्र समूह की स्थापना की। यूएन स्थित स्थाई चीनी प्रतिनिधि फू छोंग ने सम्मेलन की अध्यक्षता की और दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों के करीब 40 संस्थापक सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने इसमें हिस्सा लिया।

इस मौके पर फू छोंग ने कहा कि चीन ने वैश्विक शासन पहल प्रस्तुत की। इसमें प्रभुसत्ता की समानता पर कायम रहने, अंतर्राष्ट्रीय कानून के नियमों का पालन करने, बहुपक्षवाद का कार्यान्वयन करने, मानव को प्राथमिकता देने और कार्य उन्मुख पर ध्यान देने समेत पांच मुख्य विचारधाराएं शामिल हैं। यह चीन द्वारा दुनिया को दिया गया एक और सार्वजनिक उत्पाद है। इससे वैश्विक शासन में सुधार के लिए चीन की बुद्धिमान और प्रस्ताव दिया गया।

फू छोंग ने कहा कि वैश्विक शासन पहल के निर्देशन में चीन ने वैश्विक शासन पर मित्र समूह स्थापित करने की पहल की। इसका उद्देश्य विश्व शासन से जुड़े मुख्य मुद्दों पर विभिन्न पक्षों के साथ आदान-प्रदान और सहयोग मजबूत कर ज़्यादा निष्पक्ष और उचित वैश्विक शासन व्यवस्था बनाना है। चीन समूह के सदस्यों के साथ वैश्विक शासन में सुधार के लिए योगदान करना चाहता है।

सम्मेलन के बाद मित्र समूह ने संयुक्त वक्तव्य जारी किया। मित्र समूह द्वितीय विश्व युद्ध में विजय की समान रक्षा करेगा, यूएन की भूमिका का समर्थन करेगा और कार्य में समन्वय करेगा। मित्र समूह का सदस्य बनने के लिए समान सोच वाले और अधिक देशों का स्वागत है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version