China News: चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के तत्वावधान में “ग्लोबल गवर्नेंस यूथ एक्शन” विषय पर मीडिया कार्यक्रम दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित किया गया, जिसका विषय “वैश्विक शासन पर युवाओं की चर्चा और चीनी-अफ्रीकी आधुनिक भविष्य का साझा निर्माण” है। इस दौरान सीएमजी महानिदेशक शन हाईश्योंग ने एक लिखित भाषण दिया, जबकि दक्षिण अफ्रीका में चीनी राजदूत वू फंग, अफ़्रीकी संघ आयोग की पूर्व अध्यक्ष और दक्षिण अफ़्रीका की पूर्व विदेश मंत्री नकोसाज़ाना दलामिनी-ज़ुमा सहित दोनों देशों के सरकारी विभागों, युवा संगठनों, मीडिया संस्थाओं, व्यावसायिक समुदायों के 100 से अधिक अतिथियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
सीएमजी महानिदेशक शन हाईश्योंग ने अपने लिखित भाषण में कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित वैश्विक शासन पहल को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में मजबूत प्रतिध्वनि मिली है। वैश्विक शासन प्रणाली के गहन पुनर्निर्माण और डिजिटलीकरण की लहर का सामना करते हुए, चीनी और अफ्रीकी युवा हाथ मिलाकर डिजिटल अर्थव्यवस्था और हरित ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में अन्वेषण और नवाचार कर रहे हैं। वे लोग न केवल वैश्विक शासन में सक्रिय भागीदार हैं, बल्कि महत्वपूर्ण आकारकार भी हैं, जो ठोस कार्यों के माध्यम से मानव जाति के साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को बढ़ावा देने में युवा पीढ़ी की बुद्धि और शक्ति का योगदान करते हैं।
शन हाईश्योंग ने यह भी कहा कि चाइना मीडिया ग्रुप हमेशा दुनिया भर के युवाओं पर ध्यान केंद्रित किया है, उनसे संपर्क किया है और उनका समर्थन किया है। सीएमजी अपनी वैश्विक संचार प्रणाली, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय संचार के लिए 85 भाषाएँ, CGTN मीडिया कन्वर्जेंस प्लेटफ़ॉर्म और 192 विदेशी स्टेशन शामिल हैं, के माध्यम से यह सहयोगात्मक आदान-प्रदान के लिए और अधिक प्लेटफ़ॉर्म बनाएगा, विभिन्न देशों के युवाओं द्वारा एक साथ मिलकर काम करने की जीवंत कहानियाँ बताएगा, विचारों के आदान-प्रदान के माध्यम से आम सहमति प्राप्त करेगा, विकास के अवसरों को साझा करेगा और एक बेहतर भविष्य का निर्माण करेगा।
वहीं राजदूत वू फंग ने अपने भाषण में कहा कि युवा लोग चीन-अफ्रीका मैत्रीपूर्ण सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण प्रेरक शक्ति हैं, चीन-दक्षिण अफ्रीका संबंधों के विकास में एक महत्वपूर्ण शक्ति हैं और वैश्विक शासन प्रणाली के सुधार में एक प्रमुख शक्ति हैं। वर्तमान में जी-20, ब्रिक्स और शांगहाई सहयोग संगठन जैसे बहुपक्षीय तंत्रों ने युवा संवाद मंच स्थापित किए हैं, जो सभी देशों के युवाओं को अपने ज्ञान का योगदान करने और शासन में भाग लेने के लिए एक व्यापक मंच प्रदान करते हैं।
राजदूत के विचार में, चीनी और अफ्रीकी युवाओं को आदान-प्रदान और सहयोग को और मजबूत करते हुए एक-दूसरे से सीखना चाहिए, दोस्ती को गहरा करना चाहिए, चीन-अफ्रीका सहयोग के पुल व कड़ी बनने का प्रयास करना चाहिए और अंतर्राष्ट्रीय निष्पक्षता व न्याय के दृढ़ रक्षक बनना चाहिए।
उधर दलामिनी-ज़ुमा ने कहा कि युवा लोग नवाचार और प्रगति के वाहक हैं। अफ्रीका में 60% से अधिक जनसंख्या 25 वर्ष से कम आयु की है। यह एक मूल्यवान जनसांख्यिकीय लाभांश है और तकनीकी नवाचार के माध्यम से युवा विकास को सशक्त बनाने में एक महत्वपूर्ण कारक है। केवल शिक्षा का सशक्त विकास करके, तकनीकी क्रांति को बढ़ावा देकर तथा अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को गहन करके ही हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि युवा लोग सही मायने में शासन और विकास के भागीदार और लाभार्थी बनें।
बता दें कि इस कार्यक्रम के इंटरैक्टिव और संवाद सत्र में, प्रतिभागियों ने वैश्विक शासन में युवाओं की भूमिका, चीन-अफ्रीका आधुनिकीकरण सहयोग को सशक्त बनाने वाले डिजिटल नवाचार, तथा चीन-अफ्रीका युवा उद्यमिता और सतत विकास जैसे विषयों पर गहन रूप से विचार-विमर्श किया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)