Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस जनवरी में वैश्विक विनिर्माण उद्योग के खरीदारी मैनेजरों कासूचकांक निचले स्तर पर बहाल

February 6, 2023

इस जनवरी में वैश्विक विनिर्माण उद्योग के खरीदारी मैनेजरों कासूचकांक निचले स्तर पर बहाल

चीनी लॉजिस्टिक्स और खरीदारी संघ ने 6 फरवरी को इस जनवरीमें वैश्विक विनिर्माण उद्योग के खरीदारी मैनेजरों का सूचकांक जारी किया। इस सूचकांक ने सात महीने तक गिरावट का रूझान समाप्त कर गत महीने से बढ़ोतरी दर्ज की है ।विशेषज्ञों के विचार में चीनी विनिर्माण उद्योग की तेज बहाली ने वैश्विक आर्थिक बहाली के लिए मुख्य योगदान दिया है । इस जनवरी में वैश्विक विनिर्माण उद्योग का खरीदारी सूचकांक 49.2 प्रतिशत है ,जिसमें पिछले महीने से 0.6 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इस का मतलब है कि वर्ष 2022 के उत्तरार्द्ध से वैश्विक अर्थव्यवस्था की निरंतर गिरावट के रूझान में थोड़ी राहत मिली है । चीनी नीतिगत साइंस अनुसंधान संघ की आर्थिक नीति समिति के उप निदेशक शु हांग छाइ ने बताया कि इस जनवरी में चीनी विनिर्माण उद्योग का पीएमआई 50.1 प्रतिशत है ,जो पिछले महीने से 3.1 प्रतिशत अधिक है।चीनी विनिर्माण उद्योग वैश्विक आर्थिक गिरावट की रोकथाम करने वाली मुख्य शक्ति है । उन्होंने कहा कि इस जनवरी में वैश्विक विनिर्माण उद्योग के खरीदारी मैनेजरों का सूचकांक एक अच्छी खबर है । हालांकि भावी रूझान बना रहेगा या नहीं ,देखने की बात होगी ।भावी आर्थिक बहाली रास्ता समतल नहीं होगा ।

 

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें