Site icon Dainik Savera Times

वैश्विक संपत्ति के आवंटन में चीन की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हैः जर्मन उद्यम

German Enterprises

German Enterprises

इंटरनेशनल डेस्क: हाल के कुछ दिनों में जर्मन उद्यम चीन में बहुत सक्रिय नजर आये। उन्होंने चीनी विकास उच्च स्तरीय मंच में हिस्सा लिया और वाणिज्य मंत्रालय समेत सरकारी संस्थानों से संपर्क किया। वे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी के विस्तार पर जोर दे रहे हैं, ताकि चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना के शुरूआती वर्ष के मौके को पकड़ा जा सके।

जर्मन बॉश ग्रुप के बोर्ड अध्यक्ष स्टेफान हार्टंग ने चाइना मीडिया ग्रुप को बताया कि पिछले दस सालों में बॉश ने चीन में कुल 60 अरब युआन की पूंजी लगायी है। हम महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निवेश का विस्तार कर रहे हैं। पिछली जनवरी में हमने लाइट इलेक्ट्रिक ड्राइव व्यवस्था के उत्पादन केंद्र की परियोजना शुरू की। अनुमान है कि 2027 में इस नये कारखाने में उत्पादन होगा। पिछले नवंबर में हमने अगले पाँच वर्षों में पूर्वी चीन के सूचो शहर में 10 अरब युआन के निवेश की घोषणा की। आगामी कुछ सालों में हम स्मार्ट ड्राइविंग और स्मार्ट केबिन पर फोकस रखेंगे ।चीन एक सृजन वाला बाजार है और अनुसंधान व विकास बाजार भी है।

वहीं बास्फ ग्रुप के बोर्ड अध्यक्ष मारकस कामेथ ने सीएमजी को बताया कि चीन में बास्फ का इतिहास 140 साल से अधिक पुराना है। हम हमेशा चीन को वैश्विक संपत्ति के आवंटन व विकास में केंद्र मानते हैं। यह सप्ताह हमारे लिए खास महत्व का है।बास्फ चैनच्यांग एकीकृत केंद्र में पूरा उत्पादन शुरू होगा ,जो चीन में बास्फ के विकास का नया अध्याय जोड़ेगा।

हाल ही में चीन जर्मनी वाणिज्य संघ द्वारा जारी 2025-26 वाणिज्य विश्वास पड़ताल रिपोर्ट के अनुसार चीन में स्थित 93 प्रतिशत जर्मन उद्यम चीनी बाजार में बने रहेंगे और आधे से अधिक उद्यमों ने कहा कि अगले दो वर्षों में वे चीन में निवेश बढ़ाएंगे।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version