Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

ग्लोबल साउथ फाइनेंसर्स फोरम ने जारी की 2025 पेइचिंग सर्वसम्मति

March 21, 2025

ग्लोबल साउथ फाइनेंसर्स फोरम ने जारी की 2025 पेइचिंग सर्वसम्मति

इंटरनेशनल डेस्क: चीन की राजधानी पेइचिंग में गुरुवार को आयोजित ग्लोबल साउथ फाइनेंसर्स फोरम में “ग्लोबल साउथ फाइनेंसर्स 2025 पेइचिंग सर्वसम्मति” जारी की गई। इस सर्वसम्मति में बताया गया कि फोरम में शामिल प्रतिनिधियों ने “चमकता वैश्विक दक्षिण” विषय पर चर्चा की।

उन्होंने वैश्विक दक्षिण के वित्तीय उद्योग के सामने आने वाले अवसरों और चुनौतियों पर विचार-मंथन किया, अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली में सुधार और वैश्विक शासन को बेहतर बनाने में इस उद्योग की भूमिका पर बात की। साथ ही, उन्होंने मिलकर वैश्विक दक्षिण में वित्तीय सहयोग के लिए एक नया ढांचा तैयार किया, ताकि विश्व शांति और विकास में वैश्विक दक्षिण का योगदान बढ़ सके।

प्रतिनिधियों का कहना था कि दक्षिण-दक्षिण सहयोग से वित्तीय क्षेत्र में आपसी जुड़ाव मजबूत होगा। उनका मानना है कि वैश्विक दक्षिण के वित्तीय उद्योग को विकास पर ध्यान देना चाहिए और दक्षिण-दक्षिण वित्तीय सहयोग को बढ़ावा देना चाहिए। इसके लिए संयुक्त अनुसंधान, परियोजनाओं में सहयोग, जोखिम साझा करने जैसे तरीकों से बाजार की ताकत को पूरी तरह से उपयोग करना चाहिए।

इसके अलावा, कई पक्षों के बीच सहयोग के नए रास्ते तलाशने, सीमा पार व्यापार और निवेश के लिए बेहतर माहौल बनाने, एकता और सहयोग को बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए, ताकि सभी को लाभ हो और जीत की स्थिति बने। इस सर्वसम्मति में यह भी कहा गया कि वैश्विक दक्षिण के वित्तीय उद्योग को आपसी वित्तीय सहायता और साझाकरण के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए।

समावेशी विकास के सिद्धांत को अपनाते हुए बुनियादी ढांचे, खाद्य सुरक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में वित्तीय मदद बढ़ानी चाहिए। वैश्विक दक्षिण में डिजिटल वित्तीय सेवाओं को आसान बनाने के लिए बाधाओं को कम करना जरूरी है और इसके साथ ही एक नई सीमा पार भुगतान और समाशोधन व्यवस्था शुरू की जानी चाहिए। इसके अलावा, अवैध वित्तीय गतिविधियों को रोकना, वित्तीय उपभोक्ताओं के अधिकारों और हितों की रक्षा करना, और निष्पक्ष व टिकाऊ विकास को बढ़ावा देना भी बहुत महत्वपूर्ण है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- फिल्मी जगत को लगा बड़ा झटका, आशा भोसले के बाद इस मशहूर एक्टर का भी हुआ निधन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें