संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास (यूएनसीटीएडी) द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2024 में वैश्विक व्यापार की कुल रकम 330 खरब अमेरिकी डॉलर की नयी ऊँचाई पर जा पहुंची, जो गतवर्ष से 3.7 प्रतिशत से बढ़ी। पर व्यापार वृद्धि का रुझान पिछले साल के उत्तरार्ध में धीमा पड़ा। रिपोर्ट में कहा गया कि वर्ष 2024 में वैश्विक व्यापार वृद्धि मुख्य तौर पर सेवा उद्योग से संचालित है। पिछले एक साल में सेवा व्यापार की वृद्धि दर 9 प्रतिशत रही,जो कुल वृद्धि का 60 प्रतिशत है, जबकि वस्तु व्यापार की वृद्धि महज 2 प्रतिशत है। वर्ष 2024 में विकासशील आर्थिक समुदाय की व्यापार वृद्धि विकसित समुदाय से अधिक है।
विकासशील आर्थिक समुदाय का वार्षिक आयात-निर्यात 4 प्रतिशत बढ़ा। चौथी तिमाही में चीन और भारत की व्यापार वृद्धि अधिक मजूबत थी। इसके साथ विकसित आर्थिक समुदाय का व्यापार गतिरोध में पड़ा। चौथी तिमाही में उसकी वृद्धि -2 प्रतिशत है। इस रिपोर्ट में बल दिया गया कि वर्ष 2025 में वैश्विक व्यापार के भविष्य में अनिश्चितताएं अधिक हैं। भू-आर्थिक तनाव बढ़ रहा है और संरक्षणवादी नीति व व्यापारिक वाद विवाद से भावी व्यापार पर कुप्रभाव पड़ेगा। संतुलित नीति और बहुपक्षीय सहयोग की मजबूती से वैश्विक व्यापार और आर्थिक वृद्धि को बढ़ाया जाना चाहिए।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
ये भी पढ़ें- पंजाब में आज होगा फसलों के नुकसान का आकलन: 9 सदस्यों वाली केंद्रीय टीम करेगी दौरा
मेष: दिन शुभ रहेगा...