Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

वर्ष 2035 तक सुंदर चीन के निर्माण का लक्ष्य मूल रूप से प्राप्त होगा

सुंदर चीन का निर्माण व्यापक रूप से आधुनिक समाजवादी देश के निर्माण का महत्वपूर्ण लक्ष्य ही नहीं, चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान के चीनी सपने को साकार करने का महत्वपूर्ण विषय भी है।

चीनी राज्य परिषद ने हाल में सुंदर चीन का निर्माण करने और मनुष्य व प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण अस्तित्व वाला आधुनिकीकरण बढ़ाने के लिए राय जारी की।

चीन का लक्ष्य है कि वर्ष 2027 तक पारिस्थितिक पर्यावरण शासन प्रणाली और संपूर्ण होगी। कई मिसाल तैयार होंगे और सुंदर चीन के निर्माण में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल होंगी। वर्ष 2035 तक पारिस्थितिक पर्यावरण शासन प्रणाली और शासन क्षमता का आधुनिकीकरण मूल रूप से साकार होगा। सुंदर चीन के निर्माण का लक्ष्य मूल रूप से प्राप्त होगा। मध्य शताब्दी की ओर देखें, तो पारिस्थितिक पर्यावरण शासन प्रणाली और शासन क्षमता का आधुनिकीकरण पूरी तरह से साकार होगा और सुंदर चीन का निर्माण पूर्ण रूप से पूरा होगा।

इसके लिए चीन विकास के तरीकों के हरित परिवर्तन में तेजी लाएगा, प्रदूषण की रोकथाम मजबूत करेगा, पारिस्थितिकी व्यवस्था की विविधता, स्थिरता और निरंतरता उन्नत करेगा और सुंदर चीन के निर्माण में सभी नागरिकों को प्रोत्साहित करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version