Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीयों के लिए खुशखबरी, अब इस देश में मिलेंगी बिना वीजा के एंट्री

October 24, 2023

भारतीयों के लिए खुशखबरी, अब इस देश में मिलेंगी बिना वीजा के एंट्री

कोलंबोः श्रीलंका की कैबिनेट ने भारत और छह अन्य देशों के नागरिकों के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश की पेशकश के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, पर्यटन मंत्री हरिन फर्नांडो ने यह जानकारी दी हैं। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्री ने कहा कि कैबिनेट ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 31 मार्च, 2024 तक भारत, चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड के यात्रियों के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश को मंजूरी दे दी है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः बड़ी खबर: पुल से नीचे गिरी कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की…

श्रीलंका के पर्यटन उद्योग का लक्ष्य 2023 में 2 मिलियन आगंतुकों को आकर्षित करना है, जबकि पिछला लक्ष्य 1.5 मिलियन था। श्रीलंका के प्रमुख विदेशी मुद्रा अजर्क में से एक पर्यटन को दक्षिण एशियाई देश में कोविड-19 महामारी और आर्थिक और राजनीतिक संकट के कारण झटका लगा है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः हाईवे पर एक साथ टकराए 158 वाहन, कई लोगों की हुई मौत, 25 घायल

2019 में हमले के बाद से देश में पर्यटकों की संख्या में गिरावट देखी गई है। देश को आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ा जिसके कारण बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी हो गई। सात देशों में वीज़ा मुक्त प्रवेश प्रदान करने के निर्णय को पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने और दुनिया भर से पर्यटकों का स्वागत करने के एक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें