Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

बंदरों को कंट्रोल करने के लिए सरकार ने अपनाया क्रूर रास्ता

January 30, 2024

बंदरों को कंट्रोल करने के लिए सरकार ने अपनाया क्रूर रास्ता

बंदरों की ज्यादा आबादी होने की वजह से इंसानों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई बार हालात इतने ज्यादा बिगड़ जाते हैं कि बंदरों से छुटकारा पाने के लिए सरकार को बड़े कदम उठाने पड़ते हैं. कुछ ऐसा ही थाईलैंड की सरकार ने किया है।

यहां बंदरों की आबादी इतनी अधिक हो गई है कि उनसे स्थानीय लोगों के साथ साथ पर्यटक भी काफी परेशान होते हैं. बंदर खाना छीनते-छीनते हिंसक भी हो जाते हैं. वो लोगों पर हमला कर देते हैं. बंदरों का पूरा का पूरा झुंड लोगों पर टूट पड़ता है।

डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, प्राकृतिक संसाधन और पर्यावरण मंत्री पटारावत वोंगसुवान ने डिप्टी सरकारी प्रवक्ता केनिकर ओनजीत के जरिए कहा कि क्षेत्र में बंदरों की नसंबदी कर उन्हें स्थानांतरित करने के प्रयास किए जा रहे हैं.ऐसा माना जा रहा है कि पर्याप्त खाना नहीं मिलने के कारण बंदर अधिक आक्रामक हो गए हैं।

स्थानीय सरकार ने जंगल और जीवों से जुड़े विभागों को बंदरों की नसबंदी के काम में मदद करने का निर्देश दिया है. बंदरों को वन्यजीव संरक्षण और संरक्षण अधिनियम बीई 2562 (2019) के तहत संरक्षण दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें