Site icon Dainik Savera Times

इराक और कुर्दिस्तान क्षेत्र की सरकार ने तेल निर्यात फिर से शुरू करने के लिए समझौते पर किये हस्ताक्षर

बगदाद: इराक की सरकार और अर्ध-स्वायत्त कुर्दिस्तान क्षेत्रीय सरकार ने कई दिनों के अंतराल के बाद तुर्की के रास्ते कुर्द तेल निर्यात को फिर से शुरू करने के लिए मंगलवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किये। इराकी प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी के कार्यालय ने एक बयान में बताया कि श्री अल-सुदानी ने कुर्दिस्तान के क्षेत्रीय प्रधानमंत्री मसरौर बरजानी और उनके साथ आये प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की, जिसके दौरान दोनों पक्षों ने पेशेवर भावना से सभी लंबित समस्याओं के समाधान खोजने की इच्छा व्यक्त की।

बैठक के बाद, इराकी संघीय तेल मंत्रालय और कुर्दिस्तान क्षेत्रीय प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय ने समझौते पर हस्ताक्षर किये जिसके तहत क्षेत्र और किरकुक प्रांत से कच्चे तेल का निर्यात फिर से शुरू किया जाएगा। बाद में बरजानी के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में, श्री अल-सुदानी ने कहा कि संसद द्वारा संघीय बजट के मसौदे को मंजूरी मिलने तक यह समझौता एक अस्थायी करार है।अल-सुदानी ने कहा कि बजट मसौदा कानून स्पष्ट है तथा बगदाद और एरबिल के बीच सभी लंबित समस्याओं का हल करने वाला है। बजट मसौदे में पूरे इराक में धन का उचित वितरण शामिल होगा।

Exit mobile version