Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

अनाज सुरक्षा छोटे छोटे बीजों से शुरू हुई

March 15, 2023

अनाज सुरक्षा छोटे छोटे बीजों से शुरू हुई

14वां चीनी अंतर्राष्ट्रीय बीज उद्योग मेला यानी 19वां चीनी राष्ट्रीय बीज सूचना विनिमय और उत्पाद मेला 18 से 19 मार्च तक चीन के थ्येनचिन शहर में स्थित राष्ट्रीय मेले केंद्र में आयोजित होगा। इस बार मेले की थीम है खाद्य सुरक्षा के लिए बीज उद्योग को पुनर्जीवित करें और नींव को मजबूत करने से पुनरुत्थान को बढ़ावा दें। मेले के दौरान उद्घाटन समारोह, संबंधित न्यूज़ ब्रीफिंग और जैविक प्रजनन का औद्योगीकरण, बीज मूल्य वृद्धि, बीज उद्योग निवेश, बौद्धिक संपदा संरक्षण, सोयाबीन तेल, शियाओज़ान धान बीज उद्योग और सब्जी बीज उद्योग आदि मंचों का आयोजन किया जाएगा।

बीज खाद्य सुरक्षा की कुंजी हैं। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग हमेशा बीज से जुड़े मामलों पर बड़ा ध्यान देते हैं। उन्होंने कई बार महत्वपूर्ण भाषण देते समय चीन के बीजों पर निर्भर रहकर चीन की अनाज सुरक्षा की गारंटी देने पर जोर दिया। गौरतलब है कि लंबे समय में थ्येनचिन शहर बीज उद्योग के पुनरुत्थान को बहुत महत्व देता है। वर्ष 2022 के मार्च में जारी “थ्येनचिन बीज उद्योग पुनरुत्थान कार्य योजना” ने थ्येनचिन शहर में बीज उद्योग को पुनर्जीवित करने की मजबूत गारंटी दी है। इसे लागू करने के एक साल में संबंधित कार्य अच्छी तरह से किये गये हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें