Site icon Dainik Savera Times

Tibet के पारिस्थितिक वातावरण में बड़ा सुधार

चीन के तिब्बत स्वायत्त प्रदेश ने वर्ष 2022 में 786 वर्ग किलोमीटर के कृत्रिम वन का निर्माण किया और खराब पड़े 2,916 से अधिक वर्ग किलोमीटर के घास मैदान की बहाली की। तिब्बत के पारिस्थितिक वातावरण में बड़ा सुधार आया है। पिछले पाँच सालों में तिब्बत ने पारिस्थितिक संरक्षण को प्राथमिकता दी और सुंदर तिब्बत का निर्माण बढ़ाया। तिब्बत के 50 प्रतिशत भूमि को पारिस्थितिक संरक्षण क्षेत्र में शामिल किया गया, चरागाह वनस्पति कवरेज और वन आवरण दर में बढ़ोतरी हुई, वहीं मरुस्थलीकरण और रेतीली भूमि के क्षेत्रफल में कमी आई।

वर्ष 2023 में तिब्बत लगातार पारिस्थितिक वातावरण सुधारने में प्रयास करेगा। अनुमान है कि पूरे साल 800 वर्ग किलोमीटर के कृत्रिम वन का निर्माण किया जाएगा और 3,333 से अधिक वर्ग किलोमीटर के घास मैदान की बहाली की जाएगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version