Site icon Dainik Savera Times

शीत्सांग में हरित बिजली का कारोबार पहली बार 10 करोड़ किलोवाट घंटे के पार

स्टेट ग्रिड की शीत्सांग बिजली लिमिटेड कंपनी से मिली ख़बर के अनुसार राष्ट्रीय वृहद बिजली ग्रिड के एकतापूर्ण समायोजन और वृहद बाजार संसाधन आवंटन के लाभ पर निर्भर रहकर इस मई के मध्य में शीत्सांग की हरित बिजली का कारोबार पहली बार 10 करोड़ किलोवाट घंटे को पार कर गया।

ध्यान रहे वर्ष 2024 के अंत तक शीत्सांग में सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा आदि नवीन ऊर्जा के उपकरण स्थापित करने में तेज़ वृद्धि दिखी, जिसका अनुपात 50 प्रतिशत से अधिक हो गया। शीत्सांग में नवीन ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करने वाली स्वच्छ ऊर्जा व्यवस्था स्थापित हो गयी है।

प्रदेश में हरित बिजली के कारोबार का विस्तार करने के साथ शीत्सांग के बिजली विभाग ने पेइचिंग, च्यांगसु और आनहुई आदि प्रांत को हरित बिजली की सप्लाई भी शुरू की है और 60 लाख युवान का मुनाफा प्राप्त किया है।

परिचय के अनुसार शीत्सांग का बिजली विभाग राष्ट्रीय एकतापूर्ण बिजली बाजार के निर्माण का लाभ उठाकर हरित बिजली कारोबार का विस्तार करता रहेगा और हरित बिजली सेवा व्यवस्था में निरंतर सुधार करेगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)   

Exit mobile version