Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

मई दिवस की छुट्टियों के दौरान राष्ट्रीय रेल यात्री यातायात में मजबूत वृद्धि जारी रही

May 3, 2025

मई दिवस की छुट्टियों के दौरान राष्ट्रीय रेल यात्री यातायात में मजबूत वृद्धि जारी रही

इंटरनेशनल डेस्क : चीन स्टेट रेलवे ग्रुप कंपनी लिमिटेड से मिली ख़बर के अनुसार 3 मई को राष्ट्रीय रेलवे द्वारा 1 करोड़ 80 लाख यात्रियों के आवागमन की उम्मीद है तथा 1,563 यात्री रेलगाड़ियां जोड़ने की योजना है। 2 मई को राष्ट्रीय रेलवे ने 1 करोड़ 95 लाख 50 हजार यात्रियों को यात्रा कराई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 11.1% की वृद्धि थी। परिवहन सुरक्षित, स्थिर और व्यवस्थित थी।

चीन स्टेट रेलवे ग्रुप कंपनी लिमिटेड के सम्बंधित प्रधान ने परिचय दिया कि मई दिवस की छुट्टियों के दौरान, रिश्तेदारों से मिलने और यात्रा करने के लिए रेलवे यात्रा की मजबूत मांग थी और यात्री प्रवाह में मजबूत वृद्धि की प्रवृत्ति देखी गई। 30 अप्रैल से 2 मई तक, राष्ट्रीय रेल यात्री संख्या में लगातार तीन दिनों तक साल-दर-साल 10% से अधिक की वृद्धि हुई, विशेष रूप से 1 मई को, जब यह 2 करोड़ 30 लाख से अधिक हो गई और 2 करोड़ 31 लाख 19 हजार तक पहुंच गई, जिसने एक नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्थापित किया। यात्रियों की सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए, विभिन्न क्षेत्रों में रेलवे विभागों ने यात्रियों के लिए यात्रा सेवा की गारंटी प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किया है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें