Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

तुनह्वांग संस्कृति के रक्षक

February 11, 2023

तुनह्वांग संस्कृति के रक्षक

पश्चिमोत्तर चीन के कानसू प्रांत का तुनह्वांग शहर प्राचीन रेशम मार्ग का महत्वपूर्ण कस्बा है और विश्व की चार प्रमुख सभ्यताओं का मिलन स्थल भी है। मोकाओ गुफा तुनह्वांग शहर में स्थित है, जो प्रसिद्ध विश्व सांस्कृतिक विरासत है। चौथी शताब्दी से हजार सालों तक पीढ़ी दर पीढ़ी कलाकारों ने यहां बुद्ध की मूर्तियों की खुदाई की और भित्ति चित्र बनाए। ऐसे में मोकाओ गुफा बौद्ध गुफा कला का खजाना भंडार बना। इस मूल्यवान सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करने के लिए बहुत सारे लोग काम करने के लिए यहां आए। विश्वविद्यालय से स्नातक होने के बाद हान वेईमंग तुनह्वांग अनुसंधान संस्था के कला संस्थान में काम करने लगे।

अब तक करीब 20 साल हो चुके हैं। वर्ष 2017 से हान वेईमंग ने सहकर्मियों के साथ नंबर 172 गुफा के जीर्णोद्धार, प्रतिलिपि और अध्ययन शुरू किया। नंबर 172 गुफा का इतिहास करीब 1,200 साल पुराना है, जो थांग राजवंश में बनाया गया था। हान वेईमंग और सहकर्मियों ने सांस्कृतिक अवशेष संरक्षण के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के साथ सहयोग कर वैज्ञानिक विश्लेषण विधि के सहारे भित्ति चित्र के विवरण का अवलोकन कर सकते हैं, जो आंखें नहीं देख पाती। इससे जीर्णोद्धार के काम को ज्यादा वैज्ञानिक आधार दिया गया। हान वेईमंग को आशा है कि निकट भविष्य में नंबर 172 गुफा का मूल रूप दुनिया के सामने दिखाया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें