Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

इक्वाडोर के मछली पकड़ने वाले बंदरगाह पर बंदूकधारियों का हमला, 9 लोगों की मौत

April 12, 2023

इक्वाडोर के मछली पकड़ने वाले बंदरगाह पर बंदूकधारियों का हमला, 9 लोगों की मौत

क्विटोः कोलंबिया की सीमा पर इक्वाडोर प्रांत के एस्मेराल्डास में मछली पकड़ने के एक छोटे से बंदरगाह पर हुए एक सशस्त्र हमले में कम से कम 9 लोग मारे गए। स्टेट अटॉर्नी जनरल के कार्यालय (एफजीई) ने यह जानकारी दी हैं। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, एफजीई ने मंगलवार देर रात कहा कि अधिकारियों ने घटनास्थल से सात और पास के एक अस्पताल से दो और शव बरामद किए और उन्हें फोरेंसिक केंद्र ले गए। स्थानीय मीडिया के अनुसार, पिस्तौल और राइफलों से लैस हमलावरों का एक समूह सुबह बंदरगाह पर पहुंचा और घटनास्थल से भागने से पहले गोदाम में काम कर रहे व्यापारियों और कर्मचारियों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी हैं।

आंतरिक मंत्री जुआन जपाटा ने एक समाचार वेबसाइट को बताया कि हमला 30 हमलावरों द्वारा किया गया। इस बात की जांच की जा रही है कि क्या इस हमले के पीछे संगठित अपराध समूहों का हाथ है। इस बीच, सेना ने कहा कि वह ‘शूटिंग में शामिल लोगों की खोज’ में पुलिस का समर्थन करेगी। बढ़ते अपराध और हिंसा के कारण एस्मेराल्डास प्रांत की सरकार ने मार्च में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी थी, जो अभी भी जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें