Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Iraq में बंदूकधारियों ने किया हमला, 2 लाेगाें की मौत

September 16, 2023

Iraq में बंदूकधारियों ने किया हमला, 2 लाेगाें की मौत

बगदादः इराक की राजधानी बगदाद के पास शुक्रवार को अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। उत्तरी बगदाद ऑपरेशंस कमांड के अल-हैदरी ने बताया कि बंदूकधारियों ने अल-मशहदानी जनजाति के नेता शेख सईद अल-मशहदानी पर हमला शाम को उस समय किया जब वह कार से बगदाद अम्मार से लगभग 40 किमी उत्तर में तर्मियाह के एक गांव में अपने खेत की ओर जा रहे थे।

अल-मशहदानी के सीने में गोली लगी और उसे अस्पताल ले जाया गया , जबकि उसका एक साथी मारा गया। बाद में सुरक्षा बलों को घटनास्थल पर एक किसान का शव भी मिला। उन्होंने आशंका जतायी कि अल-मशहादानी फार्म पर काम करने वाले किसान को बंदूकधारियों ने गोली मार दी थी। उन्होंने कहा कि हमलावर इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकवादियों से जुड़े हुए हैं। सुरक्षा बलों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें