Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Iraq में बंदूकधारियों ने किया हमला, 11 लोगों की हत्या

December 1, 2023

Iraq में बंदूकधारियों ने किया हमला, 11 लोगों की हत्या

बगदादः इराक (Iraq) के पूर्वी प्रांत दियाला में अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर 11 लोगों को मार डाला। हमले में 9 अन्य घायल हो गए। एक सुरक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी हैं। दीयाला प्रांतीय कमांड के अला अल-सादी ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि इराकी राजधानी बगदाद (Baghdad) से लगभग 90 किमी उत्तर पूर्व में वजीहिया शहर के पास एक गांव में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक कार पर भारी गोलीबारी की।

एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, अल-सादी ने कहा कि कार पर दोहरे हमलों में 11 लोगों की मौत हो गई और 9 अन्य घायल हो गए, इनमें से 5 की हालत गंभीर है। जातीय रूप से मिश्रित दियाला प्रांत 2003 के बाद के वर्षों में कुर्द, सुन्नी और शिया समुदायों के बीच अशांति और छिटपुट हिंसा से पीड़ित रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें