Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुद्वारा प्रबंधन ने Taranjit Singh Sandhu के साथ हुए अभद्र व्यवहार के लिए मांगी माफी

December 1, 2023

गुरुद्वारा प्रबंधन ने Taranjit Singh Sandhu के साथ हुए अभद्र व्यवहार के लिए मांगी माफी

वाशिंगटनः अमेरिका (America) में ‘लॉन्ग आइलैंड गुरुद्वारा’ प्रबंधन ने भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू (Taranjit Singh Sandhu) के सप्ताहांत दौरे के दौरान संगत के कुछ सदस्यों द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार के लिए उनसे माफी मांगी है। न्यूयॉर्क (New York) में लॉन्ग आईलैंड हिक्सविले स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार की प्रबंधन समिति ने 29 नवंबर को राजदूत को लिखे एक पत्र में कहा, कि ‘किसी भी असुविधा के लिए हम माफी मांगते हैं और आपके अगले दौरे पर एक सहज अनुभव सुनिश्चित करने का वादा करते हैं।’’

न्यूयॉर्क (New York) में भारत (India) के महावाणिज्यदूत रणधीर जायसवाल (Randhir Jaiswal) के साथ तरणजीत सिंह संधू (Taranjit Singh Sandhu) ने रविवार 26 नवंबर को लॉन्ग आइलैंड गुरुद्वारे का दौरा किया था। गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने अपने पत्र में कहा, कि ‘यह खेद की बात है कि आपके दौरे के दौरान एक घटना घटी। हम, लॉन्ग आइलैंड हिक्सविले स्थित गुरुद्वारे-गुरु नानक दरबार का प्रबंधन, संगत और आदरणीय ज्ञानी गुरबख्श सिंह गुलशन जी ऐसी घटनाओं की कड़ी निंदा करते हैं।’’

उन्होंने कहा, कि हम आपको आश्वस्त करते हैं कि हम आपके अगले दौरे के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतेंगे और ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए उपाय करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें