Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

ह लीफंग ने ब्रिजवाटर एसोसिएट्स के संस्थापक के साथ मुलाकात की

April 10, 2026

ह लीफंग ने ब्रिजवाटर एसोसिएट्स के संस्थापक के साथ मुलाकात की

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के वित्तीय कार्यालय के प्रमुख ह लीफंग ने 9 अप्रैल को राजधानी पेइचिंग में अमेरिका के ब्रिजवाटर एसोसिएट्स के संस्थापक रे डालियो के साथ मुलाकात की।

इस मौके पर ह लीफंग ने कहा कि इस साल चीन की अर्थव्यवस्था अच्छे तरीके से बढ़ रही है। 15वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान चीन लगातार उच्च स्तरीय खुलापन बढ़ाएगा और निवेश करने के लिए विभिन्न देशों के निवेशकों का स्वागत करेगा, ताकि उच्च गुणवत्ता वाले विकास के अवसर साझा किए जा सके। स्वस्थ और सतत चीन-अमेरिका आर्थिक व व्यापारिक संबंध दोनों देशों के मूल हितों के अनुरूप है। आशा है कि अमेरिका का व्यावसायिक समुदाय लगातार सक्रिय भूमिका निभाएगा और चीन-अमेरिका आर्थिक व व्यापारिक संबंधों का अनुरक्षक और प्रवर्तक बनेगा।

वहीं, रे डालियो ने कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय स्थिति में मजबूत लचीलापन और स्थिरता दिखा रही है। यह प्रभावशाली है। रे डालियो चीन के आर्थिक विकास की संभावना को लेकर आशावादी हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें