Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन की नई आर्थिक दिशा का मंच बना हैनान एक्सपो, उपभोग से विकास की तरफ शुरू हुआ सफर

April 18, 2025

चीन की नई आर्थिक दिशा का मंच बना हैनान एक्सपो, उपभोग से विकास की तरफ शुरू हुआ सफर

चीन के हेनान प्रांत की राजधानी हाइकोऊ में 13 से 18 अप्रैल के बीच आयोजित किया गया ‘5वां चीन अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता उत्पाद एक्सपो‘ (CICPE) चीन के आर्थिक विकास के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह आयोजन न केवल वैश्विक उपभोक्ता उत्पादों को एक मंच पर लाता है, बल्कि चीन की घरेलू मांग को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ विदेशी निवेश को आकर्षित करने का काम करता है, इसके अलावा यह चीन के मॉडल को बढ़ावा देने में भी सहायक होता है, खास बात यह है कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सबसे बड़ा उपभोक्ता एक्सपो होता है, जिसने 2021 में अपने पहले संस्करण के बाद से ही लगातार हर साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग ख्याति बनाई है, जिसके चलते चीन के आर्थिक विकास और उसकी तकनीकों को भी दुनिया ने करीब से देखा है। इस बार का आयोजन भी उपयोगी साबित हुआ है, जिसमें 71 देशों और 4100 से ज्यादा ब्रांडों ने अपनी प्रदर्शनियां यहां लगाई हैं, जबकि 500 से ज्यादा दुनिया की शीर्ष कंपनियां भी यहां हिस्सा ले रही हैं।

चीन के घरेलू और विदेशी उपभोग को बढ़ाना

दक्षिण चीन में आयोजित 5वें चीन अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता उत्पाद एक्सपो का मुख्य उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाले उपभोक्ता वस्तुओ के वैश्विक स्तर पर आदान-प्रदान को बढ़ावा देने का है, ताकि चायना को एक उपभोग आधारित अर्थव्यवस्था की तरफ अग्रसर किया जा सके। यही वजह है कि यह केवल एक एक्सपो तक सीमित न रहकर चीन के लिए एक बड़ा व्यापारिक मंच है, जो चीन की आर्थिक रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी माना जाता है। दरअसल, पिछले कुछ समय से चीन अब एक उपभोग-आधारित विकास मॉडल की तरफ बढ़ रहा है, ऐसे में यह एक्सपो एक अच्छा ऑप्शन है जहां उच्च गुणवत्ता वाले उपभोक्ता उत्पादों को पेश करके उपभोक्ताओं को बेहतर विकल्प उपलब्ध कराए जाते हैं, ताकि चीन के घरेलू उपभोग में बढ़ोत्तरी की जा सके।

खास बात यह भी है यह आयोजन जितना चीन के घरेलू उपभोग को बढ़ावा देने के लिए उपयोगी है, उतना ही यह दुनिया के दूसरे ब्रांड्स को भी चीन के बाजार में एंट्री करने का अवसर देता है, इससे चीन के विदेशी निवेश को भी बढ़ावा मिलता है, चीन के दूसरे देशों के साथ वैश्विक स्तर पर व्यापारिक संबंध मजबूत होते हैं, जिससे विदेशी मुद्रा आमदनी भी बढ़ती है। ऐसे में एक ही मंच पर घरेलू और वैश्विक दोनों बाजारों के बढ़ावा इस आयोजन के जरिए दिया जा सकता है।

चीन की टेक्नोलॉजी और ट्रेड का संगम

हैनान एक्सपो केवल एक ट्रेड फेयर नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा आयोजन जहां आप चीन की शानदार टेक्नोलॉजी और इंटरनेशनल ट्रेड को एक साथ एक ही जगह पर देख सकते हैं। जहां दुनियाभर की कंपनियां एक साथ पहुंचती हैं, यहां न केवल वर्तमान पर फोकस किया जाता है बल्कि फ्यूचर का इनोवेशन भी देखने को मिलता है। इस बार के एक्सपो की खासियत यह है कि यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) लो-एल्टिट्यूड एविएशन, स्मार्ट व्हीकल्स जैसी हाईटेक इनोवेशन का भी इस्तेमाल किया है। चीन की टेक्नॉलाजी का लोहा पूरी दुनिया मानती है, जो आने वाले समय में चायना की आर्थिक गतिविधियों में तेजी लाने में अहम भूमिका निभाने वाला है, जिसकी एक झलक इस आयोजन में चायना दुनिया को दिखाई है। जहां दुनियाभर की कंपनियां चीन के टेक्नोलॉजी फ्यूचर को बहुत करीब से देख रही हैं, यही वजह है कि इस बार के एक्सपो में इंटरनेशनल भागीदारी और इनोवेशन के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं, जिससे आने वाले समय में कई देश चीन में निवेश करने के लिए तैयार दिखेंगे, क्योंकि इस आयोजन के जरिए चायना ने अपनी फ्रेंडली उपभोक्ता नीति भी दुनिया को दिखाई है।

आर्थिक विकास को मिलेगी मजबूती

हैनान एक्सपो फ्री ट्रेड पोर्ट के विकास को भी अपना समर्थन देता है, जिससे भविष्य में एक मजबूत वैश्विक व्यापार और उपभोग केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकेगा। क्योंकि टेक्नॉलाजी के साथ-साथ पर्यटन, लॉजिस्टिक्स और विपणन जैसे क्षेत्रों में भी चीन में रोजगार के अवसर बढ़ते हैं, जिससे चीन की स्थानीय और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। यह एक्सपो चीन की आर्थिक वृद्धि में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह आयोजन चीन की आर्थिक बढ़ोत्तरी में एक अहम भूमिका निभा रहा है। जिससे न केवल वैश्विक व्यापारिक संबंध मजबूत हो रहे हैं, बल्कि चीन को एक स्थिर, समावेशी और नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था की दिशा में ले जा रहा है।

चीन में आयोजित इस एक्सपो से लॉजिस्टिक्स, हॉस्पिटैलिटी, रिटेल और मार्केटिंग सेक्टर्स में नौकरियों के चांस बढ़ेंगे, क्योंकि यह एक्सपो चीन को उच्च गुणवत्ता वाले और लग्जरी सामानों के दिशा में एक वैश्विक हब बनाने की दिशा में ले जाते, जिससे चीन की औद्योगिक अपग्रेडेशन और इनोवेशन भी प्रेरित होती है।

चीन को भविष्य में मिलेगा फायदा

चीन की अर्थव्यवस्था पहले पारंपरिक रूप से निर्यात और निवेश पर काम करती थी, लेकिन अब चायना ने अपने ट्रेंड को बदला है, जहां चीन में घरेलू खपत और सेवा क्षेत्र पर भी ध्यान दिया जाने लगा है। हैनान एक्सपो जैसे बड़े आयोजन चीन की उच्च गुणवत्ता वाली आर्थिक वृद्धि को उपयोगी बना रहा है, जिसके नतीजे भविष्य में और भी शानदार दिखेंगे। क्योंकि चीन में विदेश निवेश बढ़ रहा है और यह चीन के आर्थिक विकास के लिहाज से उपयोगी है। इस एक्सपो के माध्यम से चीन ने यह स्पष्ट किया है कि वह अब एक उत्पादन-आधारित अर्थव्यवस्था से आगे बढ़कर एक उपभोग-आधारित, नवाचार-संचालित और वैश्विक रूप से जुड़े आर्थिक मॉडल की ओर अग्रसर है। जिससे यह कहा जा सकता है कि इस प्रकार के आयोजन चीन को वैश्विक आर्थिक मंच पर और अधिक सशक्त बनाते हैं, साथ ही भविष्य में संतुलित और टिकाऊ आर्थिक विकास की नींव भी रखते है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)  (लेखक- दिव्या तिवारी)

ये भी पढ़ें: Rashmika Mandanna के बर्थडे पर Vijay Deverakonda ने शेयर की राणाबाली की अनसीन वीडियो, दिखा जयाम्मा का प्यारा लुक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें