Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

हमास ने बंधक इजराइली सैनिक Aigam Bajr को Red Cross के किया हवाले 

January 30, 2025

हमास ने बंधक इजराइली सैनिक Aigam Bajr को Red Cross के किया हवाले 

दीर अल-बलाह: हमास ने बंधक इजराइली सैनिक ऐगम बजर्र को गाजा में रेड क्रॉस के हवाले कर दिया है। हमास-इजराइल के बीच 19 जनवरी को हुए संघर्ष विराम समझौते के तहत बृहस्पतिवार को उन्हें रिहा किया गया। संघर्ष विराम समझौते का मकसद इजराइल और हमास के बीच विनाशकारी युद्ध को खत्म करना है।

इजराइली सेना ने भी कहा है कि उसे हमास द्वारा रेड क्रॉस को सौंपी गई महिला सैनिक मिल गई है। समझौते के शुरुआती छह सप्ताह में कुल 33 इजराइली बंधकों और लगभग 2,000 फलस्तीनी कैदियों की रिहाई होनी है। इजराइल ने कहा है कि उसे हमास की ओर से सूचना मिली है कि उनमें से आठ बंधकों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें :- पंजाब पुलिस ने ड्रग्स-हथियार तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, अवैध हथियारों सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें