Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

इजरायल पर Hamas करने पर हमास को चुकानी होगी कीमत : Benjamin Netanyahu

August 28, 2023

इजरायल पर Hamas करने पर हमास को चुकानी होगी कीमत : Benjamin Netanyahu

जेरूसलमः इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि अगर हमास ने इजरायल पर हमले की कोशिश की, तो उसे पूरी कीमत चुकानी होगी। नेतन्याहू ने रविवार को एक टेलीविजन बयान में कहा, ‘जो कोई भी हमें चोट पहुंचाने की कोशिश करेगा, उसे पूरी कीमत चुकानी पड़ेगी।‘

एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, यह टिप्पणी हमास के उप राजनीतिक प्रमुख सलाह अल-अरौरी की धमकी के बाद आई है कि अगर इजरायल ने फिलिस्तीनी नेताओं की हत्या की कोशिश की तो उसके खिलाफ कई मोचों पर लड़ाई होगी। पिछले हफ्ते, दक्षिणपंथी इजरायली मंत्रियों और सांसदों ने सरकार से इजरायलियों के खिलाफ फिलिस्तीनी हमलों के जवाब में कार्रवाई का आह्नान किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें