Site icon Dainik Savera Times

हान चेन ने कतर के अमीर तमीम से मुलाकात की

स्थानीय समयानुसार 3 नवंबर को, चीनी उपराष्ट्रपति हान चेंग ने सामाजिक विकास पर द्वितीय विश्व शिखर सम्मेलन के दौरान दोहा में कतर के अमीर तमीम से मुलाकात की।

हान चेंग ने अमीर तमीम को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं। हान चेंग ने कहा कि चीन कतर को सामाजिक विकास पर विश्व शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए समर्थन देता है और शिखर सम्मेलन की पूर्ण सफलता की कामना करता है। कतर मध्य पूर्व में अद्वितीय और महत्वपूर्ण प्रभाव वाला एक देश है और चीन का एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार है। चीन ने हमेशा चीन-कतर सम्बंधों को बहुत महत्व दिया है। गहरा राजनीतिक पारस्परिक विश्वास चीन-कतर सम्बंधों के विकास का आधार है। चीन, दोनों राष्ट्रापतियों द्वारा बनी महत्वपूर्ण सहमति को क्रियान्वित करने, उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान बनाए रखने, मूल हितों से जुड़े मुद्दों पर एक-दूसरे का दृढ़तापूर्वक समर्थन जारी रखने, ऊर्जा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल अर्थव्यवस्था में सहयोग को गहरा करने, और चीन-कतर रणनीतिक साझेदारी को निरंतर नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए कतर के साथ मिलकर काम करने को तैयार है।

तमीम ने सामाजिक विकास पर द्वितीय विश्व शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए हान चेंग का धन्यवाद किया और हान चेंग से राष्ट्रपति शी चिनफिंग को अपनी शुभकामनाएँ देने का अनुरोध किया। तमीम ने कहा कि चीन कतर का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और कतर-चीन सम्बंध कतर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। कतर चीन के साथ अपनी मित्रता को संजोए हुए है, कतर की क्षेत्रीय संप्रभुता और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा में चीन के समर्थन की सराहना करता है, एक-चीन सिद्धांत का दृढ़ता से पालन करेगा, चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना का पालन करने और उसे समझने, विभिन्न क्षेत्रों में चीन के साथ सहयोग का विस्तार करने, ऊर्जा साझेदारी को मजबूत करने और कतर-चीन सम्बंधों को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए तैयार है। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version