Site icon Dainik Savera Times

हान चंग ने दक्षिण अफ़्रीका के उप राष्ट्रपति पॉल मशाटिल से मुलाकात की

पेइचिंग समयानुसार 17 जुलाई, चीनी उप राष्ट्रपति हान चंग ने चीन की राजधानी पेइचिंग में दक्षिण अफ़्रीका के उप राष्ट्रपति पॉल मशाटिल से मुलाकात की।

इस मौके पर हान चंग ने कहा कि सितंबर वर्ष 2024 में, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने सफल मुलाकात की और संयुक्त रूप से घोषणा की कि चीन और दक्षिण अफ़्रीका के बीच संबंधों को नए युग की सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी के रूप में उन्नत किया गया। जिससे उच्च-स्तरीय चीन-दक्षिण अफ़्रीका साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में एक नया अध्याय शुरू हुआ। वर्ष 2023 में, हान चंग और उप राष्ट्रपति पॉल मशाटिल ने चीन-दक्षिण अफ़्रीका राष्ट्रीय द्विपक्षीय समिति की आठवीं पूर्ण बैठक की सह-अध्यक्षता की। जिससे विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग में व्यापक परिणामों को बढ़ाया गया है। दोनों पक्षों को दोनों राष्ट्रपतियों द्वारा प्राप्त महत्वपूर्ण सहमति को और आगे बढ़ाना चाहिए, राजनीतिक आपसी विश्वास को बढ़ाना जारी रखना चाहिए, द्विपक्षीय सहयोग के उच्च-गुणवत्तापूर्ण विकास को बढ़ाना चाहिए और अपने-अपने आधुनिकीकरण कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए।

पॉल मशाटिल ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका नए युग में दक्षिण अफ्रीका और चीन के बीच सर्वांगीण रणनीतिक सहयोगी साझेदारी को बड़ा महत्व देता है। दक्षिण अफ्रीका एक-चीन नीति का दृढ़ता से पालन करता है और दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश आदि क्षेत्रों में मजबूत सहयोग है। वे दोनों देशों के राष्ट्रपतियों की आम सहमतियों को आगे लागू करने और दक्षिण अफ्रीका-चीन तथा अफ्रीका-चीन संबंधों के विकास में योगदान देने को तैयार हैं।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी देखें :- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर, सोना और चांदी की कीमत में आई भारी गिरावट

Exit mobile version