Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

हाथ में हाथ डालकर चमत्कार किया जाएगा

चीन का परंपरागत त्योहार वसंत उत्सव 22 जनवरी को है। अब सभी चीनी लोग त्योहार मनाने के खुशी माहौल में हैं। एक साल पहले वर्ष 2022 के वसंतोत्सव की पूर्व संध्या पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने भाषण दिया था कि नागरिकों की खुशी के लिए प्रयास करना दुनिया में सबसे बड़ी खुशी है। नागरिकों को अपने दिल में रखने और सच्चाई को अपने हाथ में रखने पर ही हम आत्मविश्वास और शक्ति से भरपूर हैं। सुखमय जीवन की खोज सदैव मानव सभ्यता को बढ़ाती रही है। चीन सरकार हमेशा नागरिकों को प्राथमिकता देती है और व्यापक नागरिकों के मूल हितों की रक्षा और विकास करने को अपना लक्ष्य मानती है। सभी चीनी लोगों के प्रयास में चीन ने पहला शताब्दी लक्ष्य प्राप्त किया।

चीन ने समग्र तौर पर खुशहाल समाज का निर्माण पूरा किया, ऐतिहासिक रूप से संपूर्ण गरीबी को दूर किया और चौतरफा तरीके से आधुनिक समाजवादी देश का निर्माण करने की नई यात्रा शुरू की। चीनी लोगों का जीवन समृद्ध और खुशहाल हो रहा है। चीन के छिंगहाई प्रांत के शीनिंग शहर की ह्वांगयुआन काउंटी के एक गांव में 60 वर्षीय गांववासी वांग लू खुशियों से वसंत त्योहार मना रहे हैं। गांव के प्रोत्साहन में रास्पबेरी और एंजेलिका के रोपण से वांग लू का परिवार वर्ष 2017 में गरीबी से बाहर निकल आया था। गांव में पर्यटन उद्योग के तेज विकास के चलते गांववासियों की आय में ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। वांग लू ने आज के इस सुखी जीवन के बारे में पहले कभी कल्पना नहीं की थी। उन्हें विश्वास है कि अपने प्रयास के जरिए जीवन और अच्छा होगा।

तिब्बत की लोजा काउंटी में सछ्वान से आए लड़के सुई पिन और तिब्बती लड़की त्सेरिंग क्यूजेन के जीवन में भी बड़ा बदलाव आया है। हाल के वर्षों में राजमार्ग के निर्माण के चलते इस दूरदराज काउंटी के परिवहन में काफी बड़ा सुधार हुआ है। अब लोजा काउंटी से ल्हासा जाने में गाड़ी से केवल पांच घंटे लगते हैं। इस दंपति को काम करने और पैसा कमाने के ज्यादा अवसर प्राप्त हुए हैं, जिससे उनके बच्चों के लिए पढ़ाई करने और रहने की बेहतर स्थिति तैयार हो गई है। बेहतर जीवन के लिए नागरिकों की चाहत चीनी सरकार का लक्ष्य है। चाहे स्थिति में कितना भी बड़ा परिवर्तन क्यों न हो और चुनौती कितनी भी गंभीर क्यों न हो, ऐतिहासिक विकास के रुझान के अनुरूप असंतुलित विकास की समस्या और नागरिकों की चिंता वाले मामलों को दूर करने पर ही विकास में नई प्रगति हासिल होगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version