Site icon Dainik Savera Times

हांगचो एशियाड:दूसरे दिन टूटे तीन विश्व रिकार्ड

 

सोमवार को हांगचो एशियाड में तीन विश्व रिकार्ड तोड़े गये और चीनी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए 19 स्वर्ण पदक जीते। भारतीय टीम ने पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्द्धा में 1893.7 अंकों से विश्व रिकार्ड तोड़ कर पहला स्थान प्राप्त किया ,जो इस एशियाड का पहला विश्व रिकार्ड है । इस के बाद 18 वर्षीय चीनी खिलाड़ी शंग लीहाओ ने इस इवेंट की व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 253.3 अंकों से नया विश्व रिकार्ड स्थापित कर खिताब जीता ।

फिर चीनी टीम ने पुरुष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल शूटिंग की टीम इवेंट में 1765 अंकों से स्वर्ण पदक हासिल किया । चीनी खिलाड़ी ली युएहोंग ने इस इवेंट की व्यक्तिगत स्पर्द्धा में स्वर्ण पदक जीता। तैराकी प्रतियोगिता में चीन का दबदबा बना रहा । चीनी टीम ने पुरुष 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक ,पुरुष 50 मीटर बैक स्ट्रोक ,महिला 50 मीटर बैक स्ट्रोक और महिला 200 मीटर व्यक्तिगत मेडली में चार स्वर्ण पदक जीते ।

चीनी हांगकांग टीम की ह शीपेइ ने महिला 200 मीटर फ्री स्टाइल के फाइनल में स्वर्ण पदक हासिल किया। उधर रोइंग की सब प्रतियोगिताएं सोमवार को संपन्न हुईं ।चीनी टीम ने कुल 11 स्वर्ण पदक जीते ,जबकि उज्बेकिस्तान और चीनी हांगकांग ने अलग अलग तौर पर 2 और 1 स्वर्ण पदक हासिल किये ।

(वेइतुंग)

 

Exit mobile version